{"_id":"6685cf1f6a745fa34101d714","slug":"block-day-kathua-news-c-201-1-knt1006-110997-2024-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: 35 साल बाद पहुंचे डीसी, सुनने आए मात्र 50 लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: 35 साल बाद पहुंचे डीसी, सुनने आए मात्र 50 लोग
विज्ञापन
कठुआ। समय सुबह के 11 बजे, स्थान जुथाना लोअर, आयोजन जनसमस्या का समाधान करने के लिए ब्लाक दिवस, लेकिन ब्लॉक तो दूर, पंचायत के लोग भी यहां मौजूद नहीं। कुछ ऐसा हाल दिखा जुथाना पंचायत का, जहां ग्रामीणों के अनुसार उनकी समस्या सुनने के लिए कोई डीसी 35 साल के बाद उनके गांव में खुद आया था।
बुधवार को जनसमस्या को जानने और उनका समाधान करने के लिए जुथाना में ब्लॉक दिवस का आयोजन किया गया लेकिन जुथाना लोअर और अपर को मिलाकर करीब पांच हजार की आबादी वाले क्षेत्र से इस कार्यक्रम में मात्र 50 के करीब ही लोग दिखाई दिए। करीब ढाई घंटे से ज्यादा चलने वाले इस कार्यक्रम में छात्रा शीतल देवी ही उपायुक्त राकेश मिन्हास के समक्ष अपनी समस्या उठा सकी। इसके लिए भी उन्हें सूची में अपना शामिल करवाने के लिए पूरी कर्मठता से अड़ा रहना पड़ा, जबकि आम ग्रामीणों का कहना था कि उन्हें इस तरह के कार्यक्रम के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई। इसके चलते आयोजित होने वाला कार्यक्रम केवल जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के बीच होने वाला संवाद ही बनकर रह गया। कार्यक्रम के दौरान सभी जनप्रतिनिधियों ने जहां जुथाना पुल का निर्माण करवाने के साथ पंचायत में बिजली-पानी और सिंचाई से जुड़ी समस्याओं को उठाया तो चग्गर सिंह ने गांव के हाईस्कूल काे अपग्रेड करने, लड़कियों के स्कूल में शौचालय व चाहरदीवारी करवाने के अलावा गांव की आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी में एलोपैथिक उपचार सुविधा और एक एंबुलेंस उपलब्ध करवाने की मांग रही।
वहीं उपायुक्त राकेश मिन्हास ने लोगों को आश्वासन दिया कि संबंधित विभागों की सक्रिय भागीदारी से उनकी ओर से उठाए गए सभी मुद्दों का निवारण किया जाएगा। डीसी ने जिले के मुख्य शिक्षा अधिकारी को हाईस्कूल जुथाना को अपग्रेड करने के लिए एक प्रस्ताव तैयार करने को कहा और इसे शिक्षा विभाग के अधिकारियों को बताने की बात कही। उन्होंने गांव में खेल के मैदान के मुद्दे पर कहा कि स्कूल के खेल के मैदान पर वॉलीबाल, बैडमिंटन कोर्ट जैसी सुविधा लोगों की मांग के अनुरूप विकसित की जाएगी। उन्होंने प्रयोग के तौर पर सप्ताह में एक दिन के लिए आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी में एलोपैथिक डॉक्टर उपलब्ध करवाने के लिए सीएमओ को निर्देश दिए। उपायुक्त ने गांव में जगह-जगह झूल रही बिजली की तारों को ठीक करने, बिजली की कमी और अधिक बिलों की समीक्षा करने लिए विभाग के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन
डीसी ने गांव में लिफ्ट इरीगेशन को अपग्रेड करने के लिए 33 लाख आवंटित किए जाने की जानकारी साझा करते हुए कहा कि अगर इस बरसात में भूस्खलन जैसी समस्या नहीं आई तो इस पर जल्द काम शुरू करवाया जाएगा। भूमि को बाढ़ से बचाने के लिए और ग्रामीण विधवाओं के लिए पशुशालाओं के बारे में उन्होंने बीडीओ को मनरेगा के तहत काम करवाने के लिए कहा। डीसी ने गांव में व्याप्त पेयजल संकट को खत्म करने के बारे में लोगों को बताया कि पानी के वैकल्पिक स्रोत की व्यवस्था कर ली गई है और एक सप्ताह के भीतर इससे आपूर्ति शुरू हो जाएगी।
इसके अलावा उन्होंने प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत नई बनी घाटी सुफैन सड़क की सुरक्षा के लिए पानी की निकासी का प्रबंध करने और इसे लोगों की सुविधा के अनुसार विकसित करने के लिए पीएमजीएसवाई एक्सईएन प्रयास करने के कहा। डीसी ने स्थानीय लोगों को जुथाना पुल की स्थिति के बारे में बताया कि इसके कुल 14 में से 8 स्पैन पूरे हो चुके हैं और अप्रोच रोड सहित अन्य सभी कार्य 30 सितंबर 2024 से पहले पूरे हो जाएंगे। इससे पहले उपाध्यक्ष डीडीसी रघुनंदन सिंह ने जुथाना के लोगों की मांगों को भी उजागर किया। कार्यवाही में सीपीओ, एसीडी, तहसीलदार कठुआ और हीरानगर, एक्सईएन जल शक्ति, एक्सईएन पीडीडी, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी, बीडीओ और अन्य संबंधित अधिकारी भी शामिल हुए।