फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   black day,kathua news

पंचायत प्रतिनिधि बोले-अधिकारी नहीं मिलते दफ्तर, समस्या किसे बताएं

विज्ञापन
black day,kathua news
बसोहली। ग्रामीण विकास विभाग के कार्यालय जिंदरैली में बुधवार को ब्लॉक दिवस पर एडीसी तिलक राज थापा की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ। इसमें पंचायत प्रतिनिधियों ने शीतलनगर में बिजली, पानी शिक्षा, सड़क और स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं बताईं। कहा, अधिकारी दफ्तरों में नहीं मिलते हैं, जिससे लोग समस्याएं नहीं बता पाते। आरोप लगाया कि कस्बे में बिजली विभाग के जेई अधिकतर बार कार्यालय में नहीं होते। समस्या आने पर उनसे संपर्क नहीं हो पाता। जेई शिव कुमार ने कहा कि इलाका बड़ा होने के कारण अन्य स्थानों पर भी काम देखना पड़ता है। एडीसी ने निर्देश दिए कि सोमवार व मंगलवार को शीतलनगर हेडक्वार्टर में उपस्थित रहकर समस्याएं सुनें और इनका समाधान करें।
विज्ञापन

जेई ने बिजली व्यवस्था सुधार के लिए पंचायत से 50 हजार फंड की डिमांड रखी। उच्च अधिकारी ने निर्देश दिए कि शीतलनगर पंचायत में बिजली बिलों की बकाया राशि बहुत ज्यादा है, इसे वसूलने के लिए पंचायत प्रतिनिधियों को साथ लेकर बिलों की बसूली करें।
विज्ञापन

-----
पीएचसी जिंदरैली में स्टाफ नहीं, टेस्ट
के लिए 40 किमी सफर कर रहे मरीज
जिंदरैली पंचायत के सरपंच राकेश कुमार ने बताया कि प्राइमरी हेल्थ सेंटर में लैब असिस्टेंट और एक्स-रे तकनीशियन नहीं है। लोगों को टेस्ट करवाने 40 किमी दूर बसोहली जाना पड़ता है। पंचायत में दो वाटर टैंक हैं, लेकिन पर्याप्त पानी नहीं मिल पाता है। एडीसी ने स्वास्थ्य विभाग के खंड चिकित्सा अधिकारी को उच्च अधिकारियों से बात कर स्टाफ उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। साथ ही जलशक्ति विभाग को समस्या हल करने के लिए कहा। अधिकारी ने बताया कि मां शीतल नगर ब्लॉक में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाएगा। एडीसी ने ग्रिड स्टेशन का भी निरीक्षण किया, जहां ड्यूटी रोस्टर उपलब्ध नहीं था। उन्होंने क्षेत्र की खस्ताहाल सड़कों का निरीक्षण कर इनकी मरम्मत के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed