फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   BJP Leaders Held Protest in Bani

Kathua News: विशेष दर्जे की बहाली प्रस्ताव के खिलाफ भाजपा ने बनी में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
BJP Leaders Held Protest in Bani
बनी में पुतला फूंककर प्रदर्शन करते हुए भाजपा कार्यकर्ता। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ। प्रदेश की नवगठित विधानसभा में जम्मू-कश्मीर के विशेष दर्जे की बहाली का प्रस्ताव लाए जाने के खिलाफ जिले के पहाड़ी उपमंडल बनी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर इसका कड़ा विरोध जताया।
वीरवार को पूर्व विधायक जीवनलाल की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कस्बे में रोष मार्च निकाला और मुख्य अड्डे पर नेकां सरकार का पुतला जलाकर प्रस्ताव को अलोकतांत्रिक बताया। प्रदर्शन में शामिल भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री को घेरते हुए कहा कि यह प्रस्ताव जम्मू-कश्मीर की शांति व्यवस्था को एक बार फिर आग लगाने का प्रयास है जिसे नेकां कुछ जयचंद के समर्थन से प्रासंगिक बताने का प्रयास कर रही है। लेकिन भाजपा कभी भी इसे बर्दाश्त नहीं करेगी।
विज्ञापन

जीवनलाल ने कहा कि अनुच्छेद 370 वर्ष 2019 से खत्म हो चुका है और इसकी पुष्टि सुप्रीम कोर्ट भी कर चुका है। अब उसे कोई ताकत जम्मू-कश्मीर में फिर से नहीं ला सकती। नेकां की सरकार लोगों की समस्याओं का समाधान करने के बजाय इस तरह की राजनीति कर यहां के लोगों का समय बर्बाद कर रही है ताकि वे अपने राजनीतिक एजेंडा को पूरा कर सके, जो उसकी हमेशा से चली आ रही विभाजनकारी नीति से जुड़ा हुआ है। प्रदर्शन में शामिल वरिष्ठ भाजपा नेता उत्तम चंद, ठाकुर दास, रीता देवी, रीना देवी आदि ने भी नेकां सरकार की निंदा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed