{"_id":"694c37c9f1f5bd1bda0e29a4","slug":"bilawar-news-gold-medal-kathua-news-c-201-1-knt1008-127541-2025-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: सतीश कुमार ने स्वर्ण जीतकर चमकाया इलाके का नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: सतीश कुमार ने स्वर्ण जीतकर चमकाया इलाके का नाम
Thu, 25 Dec 2025 12:28 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Thu, 25 Dec 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
सतीश कुमार ने स्वर्ण पदक जीतकर इलाके का नाम किया रोशन।
बिलावर। बग्गन इलाके के जूडो खिलाड़ी सतीश कुमार ने नेशनल जूडो चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर बिलावर इलाके का नाम रोशन किया है। राजस्थान के श्रीगंगानगर में 20 से लेकर 22 दिसंबर तक आयोजित की गई। नेशनल जूडो चैंपियनशिप में सतीश कुमार ने 81 किलोग्राम भारवर्ग में पहला स्थान हासिल किया है।
नेशनल जूडो चैंपियनशिप में भारत देश के 21 राज्यों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। सतीश कुमार ने स्वर्ण पदक जीतकर पहला स्थान हासिल करके यह उपलब्धि हासिल की। खिलाड़ी की इस उपलब्धि पर उनके गांव बग्गन में खुशी की लहर है। स्थानीय कई लोग उनके घर पहुंच गए और उनके परिजनों को खिलाड़ी की इस उपलब्धि की बधाइयां दी। सतीश कुमार मौजूदा समय में मौलाना आजाद मेमोरियल कॉलेज जम्मू में बीए स्नातक की पढ़ाई कर रहे हैं। खिलाड़ी ने बताया कि उनका लक्ष्य भारत देश के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जूडो में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन करना है। संवाद