{"_id":"686c21aef0ca50ca3b0384d2","slug":"bharmot-defeated-real-champs-to-win-second-daula-premier-league-title-kathua-news-c-201-1-knt1009-121718-2025-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: भरमोता ने रियल चैंप्स को हरा कर जीता दूसरी दौला प्रीमियर लीग का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: भरमोता ने रियल चैंप्स को हरा कर जीता दूसरी दौला प्रीमियर लीग का खिताब
Sun, 07 Sep 2025 03:00 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Sun, 07 Sep 2025 03:00 AM IST
विज्ञापन
दौला प्रीमियर लीग सीजन-2 का खिताब जीतने वाली टीम को सम्मानित करते पूर्व विधायक जीवन लाल। संवा
रसेल को प्रतियोगिता का मैन ऑफ द मैच अवार्ड से नवाजा गया
बनी। यूथ क्रिकेट क्लब दौला की ओर से आयोजित दूसरी दौला प्रीमियर लीग क्रिकेट का सोमवार को समापन हो गया। भरमोता की टीम ने फाइनल मुकाबले में रियल चैंप्स को 23 रनों से मात देकर प्रतियोगिता अपने नाम कर ली है।
अंतिम मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी भरमोता की टीम ने छह विकेट के नुकसान पर 147 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रियल चैंप्स की टीम 7 विकेट गंवाकर केवल 125 रन ही बना सकी। भरमोता की टीम से रसेल ने 35 गेंदों में 109 रन बनाए जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में पूर्व विधायक जीवन लाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। काजल राजपूत विशेष अतिथि रहीं। उन्होंने गणमान्य सदस्य की उपस्थित में खिलाड़ियों और विजेता टीम सहित उपविजेता टीम को पुरस्कारों से सम्मानित किया। विजेता टीम को 27,100 नकद राशि सहित ट्रॉफी और मेडल दिए गए। प्रतियोगिता की उपविजेता टीम को 18 हजार की नकद राशि सहित उपविजेता ट्रॉफी से नवाजा गया। इस प्रतियोगिता में 45,100 रुपये की राशि वितरित की गई। प्रतियोगिता में कुल 26 टीमों ने हिस्सा लिया। युवा क्रिकेट क्लब दौला के अध्यक्ष अंग्रेज सिंह ने बताया कि इस टूर्नामेंट का मुख्य उद्देश्य युवाओं को खेल के माध्यम से शारीरिक रूप से फिट बनाना और नशे जैसी बुराइयों से दूर रखना था।