{"_id":"6228f8fdfe25002f6b6211c3","slug":"being-infected-with-hiv-is-not-the-end-of-life-kathua-news-jmu255415318","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचआईवी संक्रमित होना जीवन का अंत नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचआईवी संक्रमित होना जीवन का अंत नहीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। जम्मू-कश्मीर एड्स नियंत्रण सोसायटी की ओर से जराई पंचायत के गांव भागथली में एड्स पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान आयुष विभाग की डॉ रेखा शर्मा ने कहा कि एचआईवी संक्रमित होना जीवन का अंत नहीं है। सही चिकित्सीय मदद एवं सहयोग से लंबे समय तक रोगी स्वस्थ जीवन जी सकता है।
आगे उन्होंने कहा कि एचआईवी संक्रमण की वजह से होने वाली महामारी एड्स के बारे में हर उम्र के लोगों के बीच जागरूकता बढ़ाना आवश्यक है। एड्स भले ही एक गंभीर बीमारी है लेकिन एड्स ग्रसित व्यक्ति सामान्य जीवन जी सकता है। एंटी रेट्रोवायरल थेरेपी का समय से उपयोग एड्स के प्रभाव को कम कर सकता है। यदि सही जानकारी हो तो एड्स से अवश्य बचा जा सकता है। वहीं इस मौके पर उन्होंने नि:शुल्क चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन कर नि:शुल्क दवा का वितरण किया। इस मौके पर कार्यक्रम के आयोजन कर रहे विवेकानंद यूथ क्लब के प्रधान विजय कुमार ने कार्यक्रम के आयोजन के लिए आयुष विभाग का आभार जताया। नेहरू युवा केंद्र कठुआ के विवेकानंद यूथ क्लब गोविंदसर ने भी कार्यक्रम में सहयोग दिया।
एड्स पीड़ितों को वितरित किया पोषाहार
कठुआ। जिला के एचआईवी संक्रमित एड्स पीड़ितों को आयुष आधारित पोषाहार और इम्युनिटी बूस्टर दवाओं का वितरण करने के लिए जीएमसी कठुआ की आयुष यूनिट में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयुष यूनिट के मेडिकल आफिसर डॉ. दीपक शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एड्स संक्रमितों का मार्गदर्शन किया गया। इस मौके पर उन्होंने सभी एड्स पीड़ितों को प्रोत्साहित कर उन्हें अपने जीवन को सकारात्मक विचारों के साथ आगे बढ़ाने के लिए कहा, ताकि वह अपने जीवन को परिवार के आश्रितों के भविष्य को बेहतर बनाने के लिए उपयोग कर सके।