{"_id":"61102a068ebc3e751664f354","slug":"basic-amenities-kathua-news-jmu2411805188","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़कों का काम अधर में, तो पानी के हैंडपंप खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़कों का काम अधर में, तो पानी के हैंडपंप खराब
विज्ञापन
वार्ड 3 में लोगों के घरों को जाने वाला ,खस्ताहाल कच्चा रास्ता, संवाद।
- फोटो : KATHUA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलावर। नगर कमेटी का वार्ड 3 कई मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। वार्ड में नगर कमेटी की ओर से साफ सफाई करने की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। वहीं, वार्ड में बनाई गईं कई लिंक सड़कों का काम अधर में लटका है।
कम वोल्टेज की समस्या से वार्ड के लोगों को परेशानियां उठानी पड़ती हैं। यहां लगाया गया एकमात्र हैंडपंप भी तीन महीनों से खराब पड़ा है, जिससे लोगों को प्राकृतिक जल स्रोतों से पानी लाना पड़ता है। वार्ड की आबादी पांच सौ के करीब है, और आज भी यहां के लोग सड़क सुविधा से वंचित है।
वार्ड 3 में नगर कमेटी की ओर से कूड़ा फेंकने के लिए भी कोई व्यवस्था नहीं की गई है। आज तक कूड़ा फेंकने के लिए कूड़ेदान नहीं लगाया गया है। वार्ड के ज्यादातर लोगों को अपने मोहल्ले की साफ-सफाई खुद ही करनी पड़ती है। लोगों ने नगर कमेटी से मांग की है कि जल्द से जल्द परेशानियों का समाधान किया जाए, जिससे लोगों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
..............
मोहल्ले में लोगों को पेयजल सुविधा उपलब्ध कराने के लिए हैंडपंप लगाया गया था, जो तीन महीनों से खराब पड़ा है। इस संबंध में कई बार जल शक्ति विभाग को अवगत करा चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाया। - यशपाल सिंह
............
रात के समय रोशनी के लिए नगर कमेटी ने मोहल्ले में आज तक कोई सुविधा नहीं की गई है। लोगों को अंधेरा होने के बाद भारी परेशानी उठानी पड़ती हैं। - महात्म सिंह
.............
कई वर्ष पूर्व वार्ड को पंचायत से निकालकर नगर कमेटी बिलावर में शामिल किया गया था, जिससे लोगों को उम्मीद बंधी थी कि नगर कमेटी में शामिल होने के बाद वार्ड की तरक्की होगी। लेकिन, कई सालों से हाई मास्ट लाइट खराब पड़ी है। कई बार अवगत करा चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं की जा रही है। - सुरेंद्र सिंह
...............
वार्ड 3 के मोहल्ला वंटाडा के लिए कई वर्ष पूर्व सड़क का निर्माण किया गया था, जिस पर आज तक तारकोल नहीं बिछाया गया। इस संबंध में कई बार नगर कमेटी को अवगत करा चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। - सागर सिंह
...............
मोहल्ला टोलखर में माता शीतला का प्रसिद्ध मंदिर है, जिसमें हर दिन कई श्रद्धालु पहुंचते हैं। लेकिन, मंदिर के पास लगाया गया हैंडपंप खराब है, जिससे श्रद्धालुओं को पेयजल की किल्लत आ रही है। स्थानीय लोग आधा किलोमीटर पैदल चलने के बाद चढ़ाई चढ़कर बावली से पानी लाने को मजबूर हैं। - अशोक कुमार
.............
हैंडपंप को ठीक करने के लिए कई बार जल शक्ति विभाग के कनिष्ठ अभियंता को अवगत करा चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं की जा रही है। ढाई वर्षों से मैं इस वार्ड का पार्षद हूं। अब तक वार्ड में करीब 14 लाख की लागत से विकास कार्य कराए गए हैं, और कई सड़कों पर तारकोल बिछाने के लिए अनुमानित राशि की मांग की गई है। फंड के अभाव में कई कार्य रुके हुए हैं।
- सुभाष सिंह, पार्षद, वार्ड 3

वार्ड 3 के मोहल्ला वंटाडा की तरफ जाने वाली कच्ची सड़क, संवाद।- फोटो : KATHUA

आधा किलोमीटर दूरी तय करने के बाद प्राकृतिक जल स्रोत से पानी लाता व्यक्ति, संवाद।- फोटो : KATHUA

बिलावर कस्बे के वार्ड 3 में खराब पड़ा हैंडपंप, संवाद।- फोटो : KATHUA

सुभाष सिंह, संवाद।- फोटो : KATHUA

अशोक कुमार, संवाद।- फोटो : KATHUA

सागर सिंह, संवाद।- फोटो : KATHUA

सुरेंद्र सिंह, संवाद।- फोटो : KATHUA

महात्म सिंह, संवाद।- फोटो : KATHUA

यशपाल सिंह, संवाद।- फोटो : KATHUA