फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Basic amenities

नगर कमेटी के वार्ड 2 में सफाई, सड़क और पानी के लिए परेशान लोग

विज्ञापन
Basic amenities
नीता कुमारी पार्षद वार्ड 2 बिलावर, संवाद। - फोटो : KATHUA
बिलावर। नगर कमेटी का वार्ड 2 आज भी कई मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। 800 से अधिक आबादी वाले इस वार्ड के कई घरों के लिए अब तक सड़क नहीं है। वहीं, कस्बे की उत्तर दिशा में पहाड़ी के ऊपर स्थित वार्ड के कई घरों तक अब भी पेयजल सप्लाई उपलब्ध नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

कई वर्ष पूर्व सरकार ने वार्ड 2 के लिए सड़क बनाने का काम शुरू किया था, लेकिन अब भी सड़कों के काम पूरे नहीं हो पाए हैं। इलाके के ज्यादातर लोग पैदल कच्चे रास्तों से चलकर घर पहुंचते हैं। कस्बे के साथ बलौरिया मोहल्ला और चंदेल मोहल्ला तक सड़क बनाई है, लेकिन ऊपर क्षेत्र में रहने वाले लोग आज भी सड़क से वंचित हैं।
विज्ञापन

वार्ड 2 के ज्यादातर इलाकों में नगर कमेटी ने कूड़ेदान भी नहीं लगाए गए हैं। सफाई करने की व्यवस्था भी नहीं है। सप्ताह में एक बार पेयजल सप्लाई हो पाती है। ज्यादातर लोग आज भी प्राकृतिक जल स्रोतों से पानी ढोने को मजबूर हैं। लोगों ने सरकार से मांग की है कि वार्ड 2 के लोगों को जल्द से जल्द मूलभूत सुविधाएं प्रदान की जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------------
बिलावर से खलौटू मोहल्ले के लिए सड़क का निर्माण शुरू किया गया था, जो अधर में लटका है। पानी की निकासी के इंतजाम न होने के कारण इन दिनों सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई है। छह किलोमीटर सड़क का काम पिछले कई वर्षों से पूरा नहीं हो पाया है, जिससे लोग आज भी पैदल चलते हुए ठोकरें खाने को मजबूर हैं।
- लेखराज, वार्ड 2
-----------------------------
मोहल्ला कूट के लिए सड़क का निर्माण किया गया था, लेकिन आज तक सड़क पर तारकोल नहीं बिछाई गई। इससे बरसात के दिनों में सड़क पर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। लेकिन, अब भी विभाग इसकी सुध नहीं ले रहा।
- सुदेश सिंह, नगर कमेटी 2
----------------------------
मेरे कार्यकाल में जो कार्य शुरू किए गए थे, वे आज तक पूरे नहीं हो पाए हैं। मुख्य कस्बे के साथ लगते वार्ड में तरक्की नाम की कोई चीज नहीं है। इससे आम लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है।
- राकेश चंदेल, पूर्व चेयरमैन, बिलावर नगर कमेटी
-------------------------------
साफ सफाई की व्यवस्था भी वार्ड 2 में नहीं है। कूड़ेदान भी नहीं लगाए गए, जिससे लोगों को वार्ड की सफाई खुद करनी पड़ती है।
- हरिषट, वार्ड 2
------------------------------
साफ सफाई की व्यवस्था न होने के कारण नालियों में गंदगी पड़ी रहती है। महीने में कभी-कभी ही नगर कमेटी के सफाई कर्मचारी सफाई करने के लिए पहुंचते हैं। बरसात के दिनों में सबसे अधिक परेशानियां उठानी पड़ती हैं। बदबू के कारण कई प्रकार की बीमारियां फैलने का डर बना हुआ है।
- रेणु बाला, वार्ड 2
------------------------------------
ढाई वर्ष पूर्व मैं पार्षद चुनी गई थी। वार्ड 2 में ढाई वर्षों में सात लाख की लागत से विकास कार्य किए गए हैं। कई प्रोजेक्ट बना कर भेजे गए हैं, लेकिन सरकार की ओर से राशि स्वीकृत न होने के कारण कई विकास कार्य रुके हुए हैं।

- नीता कुमारी, पार्षद, वार्ड 2

वार्ड को जाने वाले खस्ताहाल रास्ते के बारे में जानकारी देती पार्षद, संवाद।

वार्ड को जाने वाले खस्ताहाल रास्ते के बारे में जानकारी देती पार्षद, संवाद।- फोटो : KATHUA

रेणू बाला, संवाद।

रेणू बाला, संवाद।- फोटो : KATHUA

राकेश चंदेल, संवाद।

राकेश चंदेल, संवाद।- फोटो : KATHUA

सुदेश सिंह, संवाद।

सुदेश सिंह, संवाद।- फोटो : KATHUA

लेख राज, संवाद।

लेख राज, संवाद।- फोटो : KATHUA

वार्ड 2 स्थित प्राकृतिक जलस्रोत जहां का दूषित हो चुका पानी लोग पीने के लिए उपयोग करते हैं, संवाद।

वार्ड 2 स्थित प्राकृतिक जलस्रोत जहां का दूषित हो चुका पानी लोग पीने के लिए उपयोग करते हैं, संवाद।- फोटो : KATHUA

वार्ड 2 को कस्बे से जोड़ने वाली खस्ताहाल सड़क, संवाद।

वार्ड 2 को कस्बे से जोड़ने वाली खस्ताहाल सड़क, संवाद।- फोटो : KATHUA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed