{"_id":"67993180b5058f46ce0b8be2","slug":"bail-to-victim-by-court-kathua-news-c-201-1-knt1009-116946-2025-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: एनडीपीएस मामले में आरोपी को सशर्त जमानत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: एनडीपीएस मामले में आरोपी को सशर्त जमानत
Wed, 29 Jan 2025 01:05 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Wed, 29 Jan 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
कठुआ। जिला सत्र न्यायाधीश ने एनडीपीएस मामले में एक आरोपी को सशर्त जमानत दी है। आदेश के अनुसार आरोपी को जमानत के लिए 50 हजार की निजी मुचलका के साथ-साथ बराबर की राशि के दो जमानतदारों को कोर्ट के समक्ष पेश करने के निर्देश दिए हैं।
कोर्ट ने कहा कि अगर आरोपी किसी भी शर्त का उल्लंघन करता है तो अभियोजन पक्ष आरोपी की जमानत को रद्द करवाने की मांग कर सकता है। पुलिस की ओर से कोर्ट में दी गई रिपोर्ट के अनुसार गत वर्ष लखनपुर पुलिस ने रमन कुमार पुत्र पुरुषोत्तम लाल निवासी चक देसा सिंह को एक नाका चेकिंग के दौरान हेरोइन रखने के आरोप में गिरफ्तार किया था। पुलिस ने आरोपी से 20 से 39 ग्राम हेरोइन बरामद की थी। इसके बाद से पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में रखा था। गत 4 दिसंबर को आरोपी के वकील ने अदालत के समक्ष उसकी जमानत याचिका दायर की गई थी। आरोपी के वकील ने अपने मुव्वकिल के दोष साबित होने से पहले उसे पुलिस हिरासत और समय के लिए रखने पर आपत्ति जताई है। संवाद