{"_id":"5f6259e88ebc3e8c19318f33","slug":"back-to-village-kathua-news-jmu2188309178","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी समस्याओं का नहीं हुआ हल, बैक-टू-विलेज-तीन का क्या फायदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी समस्याओं का नहीं हुआ हल, बैक-टू-विलेज-तीन का क्या फायदा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हीरानगर। बैक टू विलेज कार्यक्रम के तीसरे चरण को सफल बनाने के लिए प्रशासन की ओर से जहां एक तरफ जन अभियान शुरू किया गया है। वहीं दूसरी तरफ कुछ सरपंच यह कार्यक्रम फिर से शुरू होने से नाखुश हैं। कोटपुन्नू के सरपंच विनय शर्मा ने हीरानगर में जन अभियान के तहत आयोजित बैठक में कहा कि पिछले दो चरणों में उजागर की गई समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो तीसरा चरण शुरू होते ही इस्तीफा दे देंगे।
बैठक के दौरान सरपंच ने कहा कि बैक-टू-विलेज एक, दो में अधिकारियों के समक्ष पंचायत की जो समस्याएं रखी थीं। उनका समाधान अभी तक नहीं हुआ है।
उन्होंने कहा हमने किसी बड़े प्रोजेक्ट की मांग नहीं की थी। ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने, सड़कों पर तारकोल बिछाने जैसी छोटी समस्याओं का समाधान मांगा था। इस तरह की छोटी समस्याओं का समाधान भी नहीं हो सकता है, तो तीसरा चरण शुरू करने की जरूरत ही क्या है। यहां मौजूद उपायुक्त ओपी शर्मा के समक्ष उन्होंने कहा कि अगर पिछले दो चरणों में बताई गई समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो तीसरा चरण जिस दिन शुरू होगा उसी दिन अपने पद से त्यागपत्र दे देंगे। इसी दौरान कुछ अन्य सरपंचों ने भी कहा कि पिछले दो चरणों का हमें भी कोई फायदा नहीं हुआ है।