{"_id":"6154be368ebc3e62931b058a","slug":"awareness-kathua-news-jmu24472003","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोषण अभियान के तहत रैली निकालकर लोगों को किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोषण अभियान के तहत रैली निकालकर लोगों को किया जागरूक
विज्ञापन
बरनोटी स्थित बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय में स्तनपान कराने वाली महिला को पोषण किट देते ?
- फोटो : KATHUA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। राष्ट्रीय पोषण मिशन अभियान के तहत बरनोटी में जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। बाल विकास परियोजना अधिकारी कमलेश लखनपुरिया की अध्यक्षता में उनके कार्यालय से यह रैली पूरे कस्बे में निकाली गई।
रैली में शामिल आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने अपने पोस्टरों, बैनरों और नारों के माध्यम से गर्भवती व स्तनपान कराने के महिलाओं के साथ बच्चों और किशोरियों में कुपोषण दूर करने के प्रति जागरूकता फैलाई। वहीं, रैली के उपरांत बाल विकास परियोजना अधिकारी के कार्यालय में पोषण अभियान के तहत एक कार्यक्रम हुआ। जहां, वक्ताओं ने उपस्थित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को महिला पर्यवेक्षिका पोषण के लिए जरूरी आहार की जानकारी दी।
कमलेश लखनपुरिया ने कहा कि कुपोषण एक गंभीर समस्या है। इसके लिए सभी को मिलकर कार्य करना होगा, और लोगों में जागरूकता लानी होगी। गर्भावस्था में मां को विशेष रूप से देख-रेख की जरूरत होती है, लेकिन आज भी ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता का अभाव है। महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान किन-किन चीजों का सेवन करना आवश्यक है? इसकी जानकारी उन्हें आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
इस दौरान मुख्य अतिथि के तौर उपस्थित बरनोटी ब्लॉक के बीडीसी अध्यक्ष बृजेश्वर सिंह ने कहा कि इस कार्यक्रम के लक्ष्य को सही तरह से तभी पाया जा सकेगा, जब गांव-गांव में जाकर लोगों को इसके प्रति जागरूक किया जाएगा। विभाग अपनी गतिविधियों को दूरदराज के गांवों में करे, जहां इसकी खास जरूरत है। वहीं, उन्होंने बच्चों के लिए खोले गए आंगनबाड़ी केंद्रों को और बेहतर बनाने की बात की।

बरनोटी में पोषण अभियान के तहत जागरूकता रैली निकालती आंगनबाड़ी वर्कर, संवाद।- फोटो : KATHUA