{"_id":"67143682577e16f7160bfb94","slug":"attack-on-police-team-by-drug-smugglers-kathua-news-c-201-1-knt1008-114154-2024-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: नशा तस्करों पर दबिश देने पहुंची पुलिस टीम पर पथराव, एक कर्मी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: नशा तस्करों पर दबिश देने पहुंची पुलिस टीम पर पथराव, एक कर्मी घायल
विज्ञापन
- हीरानगर के हरदों मुट्ठी पलाई इलाके में टीम पहुंची थी, मामला दर्ज कर जांच शुरू की
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ/हीरानगर। चिट्टे (हेरोइन) के हॉट स्पॉट इलाके में तस्करों पर दबिश देने पहुंची पुलिस टीम पर पथराव कर दिया गया। इसमें एक पुलिसकर्मी को चोट आई है जिसे सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) कठुआ में उपचार दिया गया है। उधर, पुलिस ने उपद्रवियों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
शनिवार दोपहर दो बजे के लगभग हीरानगर के हरदों मुट्ठी पलाई इलाके में पुलिस टीम नशा तस्करों पर दबिश देने पहुंची थी। इसका पता तस्करों को पहले ही चल गया और उन्होंने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। राजबाग थाना प्रभारी राजेश्वर सिंह ने बताया कि ये इलाका चिट्टे का हॉट स्पॉट है। यहीं पुलिस पार्टी राउंड पर थी। आरोपी के परिवार के सदस्य पहले भी चिट्टा मामले में संलिप्त हैं। मौके पर जब जांच टीम पहुंची तो कुछ लोग वहां से भाग गए जिन्हें पकड़ने के लिए पुलिस टीम आगे बढ़ी तो पथराव शुरू हो गया।
इस घटना में एक पुलिसकर्मी घायल हुआ है जिसे उपचार दिया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। और उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। इस मामले में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। ज्ञात रहे कि जिले में इससे पहले भी पुलिस टीम में पथराव और हमले हो चुके हैं। विशेष तौर पर नशा और पशु तस्करी के मामलों में ऐसी घटनाएं बढ़ रही हैं। कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाली ऐसे घटनाएं समाज में भी भय का माहौल बढ़ाती हैं।