फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   arrest

अभद्र व्यवहार करने के आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग

विज्ञापन
arrest
बिलावर एसडीएम कार्यालय के समक्ष रोष जताते कांग्रेस कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : KATHUA
बिलावर। चार दिन पूर्व लाखड़ी गांव में कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री डॉक्टर मनोहर लाल शर्मा और एक पोर्टल के पत्रकार से अभद्र व्यवहार करने वाले डीडीसी सदस्य के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की। सोमवार को कई कार्यकर्ता एडीसी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करने लगे। उन्होंने मांग की कि जल्द से जल्द अभद्र भाषा का प्रयोग करने वाले और पत्रकार से धक्का-मुक्की करने वाले नगरोटा के डीडीसी सदस्य नारायण दत्त के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया जाए।
विज्ञापन

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रामकोट और बिलावर के प्रधान बुद्धि सिंह और श्यामलाल सपोलिया ने एडीसी से मांग की कि चार दिन पूर्व हुई घटना का वीडियो भी वायरल हुआ है। इसमें नारायण दत्त त्रिपाठी को पत्रकार के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग और हाथापाई करते हुए देखा गया है। उसके बावजूद भी आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया जा रहा। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द से जल्द आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतर कर विरोध प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

एडीसी संदेश कुमार शर्मा ने बताया के मामले की जांच की जा रही है और पुलिस के अधिकारी जांच कर रहे हैं। एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट बना कर उचित कार्रवाई जाएगी। शिष्टमंडल में सरपंच मुकेश कुमार, सरपंच पूरण चंद कई पूर्व पंचायत प्रतिनिधि कांग्रेस के कई दर्जनों कार्यकर्ता शामिल रहे। बता दें कि चार दिन पूर्व लाखड़ी गांव ने डीडीसी सदस्य नारायण दत्त त्रिपाठी और उनके अन्य सहयोगियों ने एक पोर्टल के पत्रकार से अभद्र व्यवहार किया था। इसका वीडियो भी वायरल हुआ था। इसके बाद दोनों पक्षों की ओर से पुलिस पोस्ट रामकोट ने मामले की जांच के लिए अर्जी दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed