{"_id":"6127edd88ebc3e79d1361aa7","slug":"arrest-kathua-news-jmu2423515129","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिसकर्मी पर बाइक चढ़ाकर भागने का प्रयास करते दो तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिसकर्मी पर बाइक चढ़ाकर भागने का प्रयास करते दो तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
शराब तस्करों द्वारा हमले में घायल पुलिस का जवान - विज्ञप्ति
- फोटो : KATHUA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हीरानगर। अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे लिंक मार्ग पर वीरवार को पुलिस ने दो शराब तस्करों को दबोचा है। ये तस्कर पुलिस नाके पर एक पुलिसकर्मी को अपनी मोटरसाइकिल से घायल करके भाग रहे थे। पुलिस ने उनके पास से 50 बोतल शराब भी बरामद की है।
उधर, घायल पुलिसकर्मी को उपजिला अस्पताल हीरानगर में उपचार के लिए भर्ती कराया गया, जहां से उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई है। पुलिसकर्मी की बांह में गहरी चोट आई है। और, शरीर पर भी कई अन्य घाव के निशान हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हीरानगर उपमंडल के बनियाड़ी गांव के नजदीक पुलिस ने नाका लगाया था। बॉर्डर पुलिस पोस्ट की टीम के सदस्य इस दौरान आने जाने वाले वाहनों की जांच कर रहे थे। मौके पर तैनात एसपीओ रघुवीर सिंह ने बाइक (जेके 08जी 4518) को रुकने का इशारा किया। खतरा भांपते हुए बाइक पर सवार दो व्यक्तियों ने बाइक को नहीं रोका, और पुलिसकर्मी को टक्कर मारकर बुरी तरह से घायल कर दिया।
विज्ञापन
मौके मौजूद पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया, और उनसे 50 बोतल शराब बरामद की। आरोपियों की पहचान रवि कुमार और मंगू राम निवासी हरियाचक के रूप में हुई है। उधर, सहकर्मियों ने घायल एसपीओ को उपजिला अस्पताल हीरानगर में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी। इस संबंध में राजबाग थाने में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।