{"_id":"68bdea34608a5f00270b9d2d","slug":"armys-medical-team-treated-100-villagers-kathua-news-c-201-1-knt1006-123809-2025-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: सेना की मेडिकल टीम ने 100 ग्रामीणों का किया इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: सेना की मेडिकल टीम ने 100 ग्रामीणों का किया इलाज
विज्ञापन
शहर से सटे खरोट गांव में रविवार को गुर्ज गनर्स की एक सैन्य इकाई द्वारा नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। सेना की मेडिकल टीम ने लगभग 100 ग्रामीणों की जांच की और आवश्यकतानुसार मुफ्त दवाइयां वितरित कीं।
इस मौके पर सेना के चिकित्सा अधिकारियों ने ग्रामीणों को स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों की जानकारी भी दी जिससे वे भविष्य में बीमारियों से बचाव कर सकें। शिविर के दौरान सेना अधिकारियों ने बाढ़ प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया।
गांव के पूर्व सरपंच मोहन सिंह ने बताया कि यह शिविर 16 अगस्त और 25 अगस्त के बीच आई भारी बाढ़ से प्रभावित परिवारों के स्वास्थ्य जांच के लिए आयोजित किया गया है। यह शिविर न केवल चिकित्सा सहायता का माध्यम बना, बल्कि सेना और स्थानीय समुदाय के बीच सहयोग और विश्वास को भी मजबूत करने वाला साबित हुआ। वहीं, इस सेवा कार्य के लिए जम्मू-कश्मीर एक्स-सर्विसेज वेलफेयर एसोसिएशन ने गुर्ज गनर्स यूनिट के सभी अधिकारियों, जेसीओ और जवानों का आभार व्यक्त किया। शिविर में एसोसिएशन के कैप्टन तरसेम सिंह, सूबेदार चरण सिंह, सूबेदार मनोहर लाल, हवलदार बलकृष्ण, अजीत सिंह और गगन सिंह भी उपस्थित रहे।