{"_id":"61c375d2cb454805502a0e46","slug":"army-organizes-free-medical-camp-kathua-news-jmu250371436","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना ने फ्री मेडिकल कैंप लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना ने फ्री मेडिकल कैंप लगाया
विज्ञापन
मरीज को चारपाई पर उठाकर शिविर में ले जाते सेना के जवान। - सवांद।
- फोटो : KATHUA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हीरानगर। सीमावर्ती गांव चक हंदा के सरकारी स्कूल में ऑपरेशन सद्भावना के तहत सेना की गुर्ज डिवीजन की ओर से स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें कई लोगों ने मुफ्त में स्वास्थ्य की जांच कराई और दवाइयां लीं। इसी दौरान लोगों को मवेशियों के लिए भी मुफ्त दवाइयां दी गईं।
सेना के जवानों ने लोगों के घर घर जाकर इस शिविर में आने का न्योता दिया। जो मरीज स्वास्थ्य जांच के लिए यहां नहीं पहुंच सकते थे उन्हें चारपाई पर कंधे पर उठाकर जवानों ने यहां पहुंचाया। शिविर का लाभ लेने वाले गुज्जर समुदाय के बाबी ने कहा इस इलाके में यह शिविर पहली बार लगाया गया है। जिसमें कई डॉक्टर मौजूद रहे। गुज्जर समुदाय के लोगों को इसका बहुत लाभ हुआ है। आर्थिक तंगी के चलते इस समुदाय के ज्यादातर लोग अस्पतालों में जाने से परहेज करते हैं। लेकिन अब गांव में ही सेना ने स्वास्थ्य जांच की सुविधा उपलब्ध कराई जिसका सभी ने लाभ लिया है। यहां पहुंचने में असमर्थ लोगों को जवानों ने अपने कंधों पर उठाकर यहां पहुंचाया।
उन्होंने इसके लिए सेना के अधिकारियों का आभार व्यक्त किया और मांग की कि महीने में एक बार इस तरह का शिविर लगाया जाना चाहिए। शिविर के दौरान सेना के अधिकारियों ने स्कूल स्टाफ को बच्चों के लिए मास्क और सैनिटाइजर भी दिए।