फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Anti Corruption Bureau Arrested Patwari

Kathua News: गिरदावरी एंट्री में सुधार के लिए 15 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी रंगेहाथ गिरफ्तार

विज्ञापन
Anti Corruption Bureau Arrested Patwari
पटवारी को ले जाती एसीबी की टीम। - संवाद।
- मढ़ीन तहसील के खानपुर हलके का था पटवारी
विज्ञापन

- स्थानीय निवासियों ने कहा, लंबे समय से लोगों को कर रहा था परेशान

संवाद न्यूज एजेंसी

हीरानगर। जम्मू-कश्मीर एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तहसील मढ़ीन के हलका खानपुर के पटवारी सुदर्शन खजूरिया को 15 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।। पटवारी ने यह रिश्वत राजस्व रिकॉर्ड में गिरदावरी एंट्री में सुधार करने की एवज में ली।
जानकारी के अनुसार स्थानीय निवासी केवल कृष्ण वर्मा ने गिरदावरी एंट्री में सुधार के लिए अपील की थी। जिस पर पटवारी ने इसके लिए तीस हजार रुपये की रिश्वत मांगी। कुछ रकम लेने के बाद पटवारी ने बाकी 15 हजार रुपये लिए बिना काम करने से इंकार कर दिया और रिकॉर्ड से नाम हटाने की धमकी दी। इसके बाद अपीलकर्ता ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो में की।
विज्ञापन

एसीबी की विशेष टीम ने जाल बिछाया और दोपहर करीब 12 बजे टीम ने पटवारी के कार्यालय में दबिश देकर शिकायतकर्ता से पैसे लेते समय उसे रंगेहाथ पकड़ लिया और मौके पर ही उसे गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा आरोपी के घर, कार्यालय और गाड़ी की भी तलाशी ली गई। देर शाम तक कार्रवाई चलती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसीबी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार प्रारंभिक जांच में घूस मांगने की पुष्टि हुई है , इसके बाद जम्मू में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है।

स्थानीय लोगों ने पटवारी के खिलाफ प्रदर्शन किया और बताया कि लंबे समय से पटवारी लोगों से काम करने के बदले रिश्वत मांग रहा था। कहा कि गांव के एक व्यक्ति की हिम्मत ने भ्रष्टाचार पर बड़ी चोट की है इससे पूरा इलाका खुश है। उधर, शिकायतकर्ता केवल कृष्ण वर्मा ने बताया कि पटवारी ने पूरी रकम के बिना काम करने से मना कर दिया और कहा कि आपको जो करना है कर लीजिए बिना पैसे दिए काम नहीं होगा। इसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो में की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed