फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Another dengue patient found in ward five

वार्ड पांच में डेंगू का एक और मरीज मिला

विज्ञापन
Another dengue patient found in ward five
कठुआ। जिले में डेंगू का डंक बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को शहर के वार्ड पांच से एक और व्यक्ति को डेंगू पॉजिटिव पाया गया है। सोमवार को ही शहर और आसपास के इलाकों से डेंगू के दस मामले रिपोर्ट हुए थे। बीते 15 दिनों में ही कठुआ शहर और आसपास के इलाकों से आधिकारिक रूप से डेंगू के लगभग 30 मामले सामने आ चुके हैं। जबकि आधा दर्जन से अधिक लोगों का इलाज निजी अस्पतालों में हुआ है। गोविंदसर गांव में जहां संदिग्ध बुखार के बाद पिछले डेढ़ सप्ताह में तीन मौत दर्ज हुई हैं, वहीं सितंबर माह में इससे सटे इलाके में डेंगू से एक मौत हो चुकी है। मंगलवार को नगर परिषद कठुआ ने भी शहर में फॉगिंग अभियान शुरू कर दिया है। नवरात्र के बीच इससे पहले मंदिरों में फॉगिंग करवाई जा रही थी। वहीं अब शहर के विभिन्न वार्डों में क्रमवार डेंगू की रोकथाम के लिए फॉगिंग शुरू करवा दी गई है। उधर, मलेरिया विंग की टीमों ने जंगलोट में दवा का छिड़काव करने के बाद शहर के वार्ड पांच में भी दवा का छिड़काव किया है। विभाग के अधिकारी ने बताया कि पॉजिटिव पाए जा रहे लोगों के आसपास के पचास से अधिक घरों में दवा का छिड़काव किया जा रहा है। साथ ही जिन इलाकों में डेंगू के मामले सामने आ रहे हैं, वहां टीमें लोगों को जागरूक भी कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed