{"_id":"62e963797541db3cbd4cad74","slug":"another-body-found-in-tarnah-drain-search-for-third-person-continues-kathua-news-jmu2652239111","type":"story","status":"publish","title_hn":"तरनाह नाले से मिला एक और शव, तीसरे व्यक्ति की तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तरनाह नाले से मिला एक और शव, तीसरे व्यक्ति की तलाश जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हीरानगर। रविवार को तेज बारिश के बाद तरनाह नाले में बाढ़ में लापता तीन लोगों में से दो के शव मिल गए हैं जबकि एक व्यक्ति की तलाश अभी भी जारी है। दूसरा शव मंगलवार को रेलवे पुल के नजदीक नाले के किनारे झाड़ियों से मिला। एक शव सोमवार को सन्याल के नजदीक नाले से मिले था। लापता लोगों की तलाश में जुटे गांव के लोगों को यह शव मिला। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित किया और पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए उप जिला अस्पताल भेज दिया।
बता दें कि रविवार को नाले में बाढ़ के दौरान ट्रैक्टर ट्राली समेत तीन लोग बह गए थे। जिनकी पहचान रविकांत, देवराज और कमल सिंह तीनों निवासी सल्लन के रूप में हुई थी। इनके लापता होने की सूचना पुलिस को मिलते ही व्यापक स्तर पर तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया। सल्लन से लेकर अंतरराष्ट्रीय सीमा तक पुलिस एसओजी, एसडीआरएफ, सेना और बीएसएफ ने नाले को बारीकी से खंगाला। खोजी कुत्तों की भी सहायता ली गई। सोमवार को लापता लोगों में से एक का शव सन्याल के नजदीक नाले से मिला, जिसकी पहचान रविकांत के रूप में हुई। अन्य दो की तलाश में तलाशी अभियान तीसरे दिन भी जारी रहा। लापता लोगों की तलाश में गांव के लोग भी पहले दिन से जुटे हुए हैं। मंगलवार को गांव के कुछ लोग चड़वाल के नजदीक रेलवे पुल के पास नाले के किनारे तलाश कर रहे थे। तभी उन्हें झाड़ियों में पड़ा एक शव मिला। पुलिस को सूचित करने के साथ ही गांव के अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए। लोगों ने शव की पहचान कमल सिंह के रूप में की है। पुलिस ने लोगों की सहायता से शव को पोस्टमार्टम के लिए उप जिला अस्पताल भेज दिया। तीसरे लापता देवराज की तलाश में स्थानीय लोग और पुलिस हाईवे पर बने पुल से लेकर सल्लन तक के इलाके को खंगालने में जुटी हुई है।
---------------------------------
तीसरे लापता को ढूंढने की हो रही हर संभव कोशिश
बॉर्डर डीएसपी पंकज सूदन ने बताया कि जब से तीन लोगों के बाढ़ में लापता होने की सूचना मिली है तब से ही पुलिस विभिन्न इलाकों में तलाशी अभियान चला रही है। तीन दिनों से लगातार तलाशी अभियान जारी है। दो लोगों के शव बरामद हुए हैं जबकि एक की तलाश अभी भी जारी है। उसे ढूंढने के लिए भी हर संभव कोशिश की जा रही है। इसी दौरान उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि बरसात के मौसम में नदी नालों से दूर रहें।