फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Anniversary of Pt. Deendayal Upadhyay

कठुआ को मिलेगी कैंसर अस्पताल की सौगात

विज्ञापन
Anniversary of Pt. Deendayal Upadhyay
कठुआ। जिले के लोगों को बहुत ही जल्द कैंसर अस्पताल की सौगात मिलने वाली है। इसकी घोषणा खुद पीएमओ राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने एक कार्यक्रम के दौरान की।
विज्ञापन

शनिवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के उपलक्ष्य में भाजपा जिला कार्यालय में एक श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल महाजन के आयोजित कार्यक्रम में डॉ. जितेंद्र सिंह भी मुख्य रूप से मौजूद रहे। डॉ. सिंह ने पंडित दीनदयाल के जीवन पर प्रकाश डालते हुए देश के लिए उनके समर्पण को याद किया। उन्होंने कहा कि पंडित जी ने जनसंघ को दूर दृष्टि दी। इसमें था कि शासन का लाभ आखिरी कतार में खड़े आखिरी व्यक्ति को भी मिलना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनकी दूर दृष्टि को जनता तक पहुंचाया, और योजनाओं के माध्यम से आम जनता को लाभ दिलाया है। जिसका माध्यम भाजपा कार्यकर्ता बने हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कठुआ ने कई राष्ट्रीय स्तर की परियोजनाओं को देखा है। विकास की बयार बही है। कई परियोजनाएं वर्षों से रुकी हुई थीं। शाहपुर कंडी परियोजना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इसकी फाइल 1975 से चलना शुरू हुई थी। प्रधानमंत्री के व्यक्तिगत हस्तक्षेप से शाहपुर कंडी परियोजना का काम शुरू हुआ, जो तेजी से जारी है। केंद्रीय मंत्री ने भाजपा कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुंचाने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
डॉ. जितेंद्र सिंह से मिले अस्थायी कर्मचारी
इस दौरान जीएमसी कठुुुआ में कोरोना महामारी के दौरान अस्थायी तौर पर सेवाएं देने वाले स्वास्थ्य कर्मी भी डॉ. जितेंद्र सिंह से मिले। उन्होंने केंद्रीय मंत्री को बताया कि महामारी के समय में अपनी सेवाएं देने के बाद भी उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया गया है। वहीं, पूर्व विधायक राजीव जसरोटिया ने भी इस दौरान पंडित दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

------
केंद्र की ओर से कठुआ को मिलेगी कैंसर अस्पताल की सौगात
केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा है कि केंद्र की ओर से कठुआ में कैंसर अस्पताल की सौगात दी जाएगी। स्थानीय प्रशासन को इसके लिए सरकारी जमीन उपलब्ध कराने को कहा गया है। प्रदेश में यह अस्पताल कैंसर के मरीजों के लिए सबसे बड़ी सुविधा होगी। इससे कठुआ में स्वास्थ्य सुविधाओं का भी विस्तार होगा।

भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कार्यकर्ता, संवाद।

भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कार्यकर्ता, संवाद।- फोटो : KATHUA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed