{"_id":"5e730cad5b35b7b027e188d717910497","slug":"anganwadi-woker-s-protest-against-government-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाड़ी वर्करों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगनबाड़ी वर्करों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला
कठुआ/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2015 01:15 AM IST
विज्ञापन
शुक्रवार को आंगनबाड़ी वर्कर और हेल्परों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। वेतन वृद्धि की मांग पर प्रदर्शन करते हुए उन्होंने सरकार पर कर्मचारियों का शोषण करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
महंगाई के दौर में भी कर्मचारियों का वेतन नहीं बढ़ाया गया। इसके चलते उन्हें भयंकर आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
कर्मचारियों का नेतृत्व कर रहे भारतीय मजदूर संघ के लक्ष्मण रविंदर सिंह ने कहा कि आंगनबाड़ी वर्कर अपना काम इमानदारी से करती हैं, लेकिन न तो समय पर वेतन मिलता है और न ही कोई अन्य सुविधा।
विज्ञापन
अध्यक्ष सुभाष वर्मा कहा कि आखिर कब तक यह बर्दाश्त किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी वर्करों व हेल्परों को नियमित रूप से वेतन दिया जाए।
इसके साथ ही उनकी सेलरी बुक भी बनाई जाए, साथ ही सामान ढुलाई के लिए मजदूरी भी उपलब्ध करवाई जाए। आंगनवाड़ी वर्कर वेलफेयर एसोसिएशन की अध्यक्ष स्वर्ण चौधरी, जिला अध्यक्ष सुषमा देवी ने कहा कि इस समय जरूरी वस्तुओं के दाम आसमान छू रहे हैं, लेकिन आमल यह है कि वेतन बढ़ोत्तरी नहीं की गई है।
विज्ञापन
इतने कम वेतन पर परिवार का पालन-पोषण मुश्किल है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही उनकी मांग को पूरा नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन के लिए मजबूर हो जाएंगे। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में वर्कर और हेल्पर मौजूद रहे।