{"_id":"695e61e7e8660ac525047198","slug":"an-encounter-has-started-between-security-forces-and-terrorists-in-billawar-area-of-kathua-2026-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua Encounter: कठुआ के बिलावर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू, सर्च ऑपरेशन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua Encounter: कठुआ के बिलावर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू, सर्च ऑपरेशन जारी
Wed, 07 Jan 2026 07:09 PM IST
निकिता गुप्ता
अमर उजाला नेटवर्क,
अमर उजाला नेटवर्क,
Published by: निकिता गुप्ता
Updated Wed, 07 Jan 2026 07:09 PM IST
सार
कठुआ के बिलावर इलाके में हथियारबंद संदिग्ध की सूचना के बाद सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। इस दौरान आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ जारी है।
विज्ञापन
ऑपरेशन महादेव के दौरान श्रीनगर के बाहरी इलाके में मुठभेड़ स्थल के पास तैनात सुरक्षाबल।
- फोटो : बसित जरगर
विस्तार
विज्ञापन
कठुआ जिले के बिलावर इलाके में बुधवार दोपहर से सुरक्षाबलों द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। यह अभियान कोहग, कोमाद नाला और धनु परोल के आसपास के क्षेत्रों में शुरू किया गया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, धनु परोल इलाके में दोपहर के समय एक हथियारबंद संदिग्ध को देखा गया था, जिसके बाद पूरे क्षेत्र में तलाशी अभियान तेज कर दिया गया। सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया कि इलाके में स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है और अतिरिक्त सुरक्षाबलों को तैनात किया गया है। मुठभेड़ अभी जारी है।
विज्ञापन