{"_id":"6803fe3d050226ce4001a6cb","slug":"an-appeal-was-made-to-the-administration-to-provide-combines-and-laborers-for-wheat-harvesting-kathua-news-c-201-1-knt1002-119404-2025-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: गेहूं की कटाई के लिए कंबाइन और मजदूर उपलब्ध कराने की प्रशासन से लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: गेहूं की कटाई के लिए कंबाइन और मजदूर उपलब्ध कराने की प्रशासन से लगाई गुहार
Sun, 20 Apr 2025 01:19 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Sun, 20 Apr 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
- पिछले दिनों एलओसी पर बने तनाव के कारण किसानों को नहीं मिल रही कंबाइन
- बिगड़ता मौसम भी बढ़ा रहा किसानों की परेशानी
हीरानगर। पिछले कुछ दिनों पहले लाइन ऑफ़ कंट्रोल (एलओसी) पर पाकिस्तान की ओर से संघर्ष विराम का उल्लंघन किए जाने के बाद भारत पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से सेट गांव के किसान भी गेहूं की कटाई को लेकर चिंतित हैं। इस क्षेत्र में डर के माहौल के चलते किसानों को न तो कटाई के लिए कंबाइने मिल रही हैं और मजदूरों के लिए भी किसानों को परेशान होना पड़ रहा है। ऐसे में किसान अपनी पकी फसल को जल्द समेटना चाहते हैं। वहीं मौसम का बिगड़ा मिजाज भी किसानों को डरा रहा है। इसलिए अब किसानों ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। उन्होंने कहा कि प्रशासन कटाई के लिए कंबाइन उपलब्ध करवाए ताकि समय रहते किसान फसल समेट सकें। किसानों ने यह भी कहा कि भले कटाई का खर्च किसानों से ले लिया जाए लेकिन कटाई की व्यवस्था प्रशासन करे
मनियारी निवासी कुलदीप वर्मा ने कहा जबसे एलओसी पर पाकिस्तान ने संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है तब से आईबी पर भी लोगों का विश्वास पाकिस्तान से उठ गया है, यही डर है कि कभी भी वो यहां भी ऐसा कर सकता है। लोगों की कोशिश है कि इस तरह की कोई घटना घटे उससे पहले वह अपनी फसल समेट लें जो पूरी तरह से पक कर तैयार है। लेकिन अब किसानों को परेशानी यह आ रही है कि न तो उन्हें कटाई के लिए कंबाइन मिल रही है और न ही लेबर। किसान परेशान हैं इसलिए प्रशासन से गुहार है कि वह सीमावर्ती किसानों को फसल की कटाई के लिए कंबाइन उपलब्ध करवाए ताकि वह समय रहते फसल समेट सकें।
चक चंगा निवासी प्रदीप कुमार ने कहा एक तरफ आईबी लोगों में संघर्ष विराम के उल्लंघन का डर बना हुआ है तो वहीं दूसरी तरफ बिगड़ता मौसम भी किसानों की चिंता बढ़ा रहा है। कुछ किसान खुद कटाई तो कर रहे हैं, लेकिन थोड़े समय में सारी कटाई करना मुमकिन नहीं है ऐसे में कंबाइन और मजदूरों की बेहद जरूरत है। इसलिए प्रशासन को किसानों की परेशानी को समझते हुए इसकी व्यवस्था करनी चाहिए।