{"_id":"68fbe408777b1ba05c0e88e1","slug":"an-800-meter-long-road-will-be-built-in-billawars-ward-6-at-a-cost-of-two-crore-rupees-kathua-news-c-201-1-knt1006-125433-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: बिलावर के वार्ड छह में दो करोड़ से बनेगी आठ सौ मीटर लंबी सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: बिलावर के वार्ड छह में दो करोड़ से बनेगी आठ सौ मीटर लंबी सड़क
विज्ञापन
नगर कमेटी के वार्ड नंबर 6 को जोड़ने वाली कच्ची सड़क। स्रोत संवाद।
नगर कमेटी के वार्ड छह मोहल्ला लोअर कूट के लोगों को जल्द पक्की सड़क की सुविधा मिलेगी। सड़क बनाने के लिए यूटी कैपेक्स बजट के तहत प्रशासनिक मंजूरी मिल गई है। लोक निर्माण विभाग की ओर से लगभग 800 मीटर लंबी सड़क पर लगभग दो करोड़ रुपये की लागत आएगी।
लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता मोहम्मद रजाक ने बताया कि 800 मीटर लंबी सड़क के किनारे आरसीसी दीवार लगाई जाएगी और आरबीएम फीलिंग करके सड़क को पक्का किया जाएगा। उन्होंने बताया कि लोक निर्माण विभाग की ओर से सड़क बनाने के लिए लगभग 2 करोड रुपए की राशि खर्च होने का अनुमान है जिसके लिए प्रशासनिक मंजूरी मिल गई है। पक्की सड़क सुविधा उपलब्ध होने से लोअर कूट के लगभग 50 घरों की 200 से अधिक आबादी को फायदा होगा और मोहल्ला प्याल के लोगों को भी पक्की सड़क सुविधा उपलब्ध हो जाएगी।
बता दें के कच्ची सड़क के कारण बरसात के दिनों में सड़क दलदल में तब्दील हो जाती थी जिसके कारण सड़क पर आवागमन करने के लिए लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। पक्की सड़क सुविधा उपलब्ध होने से लोगों को काफी राहत मिलेगी।