फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Ambedkar's Nirvana Day

बाबा साहेब अंबेडकर का निर्वाण दिवस मनाया

Mon, 07 Dec 2015 01:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ Updated Mon, 07 Dec 2015 01:10 AM IST
विज्ञापन
Ambedkar's Nirvana Day

बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के 58वें निर्वाण दिवस पर गुरु रविदास युवा संगठन द्वारा रैली का आयोजन किया गया। इस मौके पर जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट द्वारा पदोन्नति में आरक्षण न देने के फैसले का विरोध किया।

विज्ञापन


रैली कालीबड़ी से होते हुए जिला सचिवालय से शहीदी चौक तक पहुंची, जहां पर बाबा साहब के नाम में नारे लगाए गए। इसके बाद रैली भगत सिंह चौक से होते हुए वार्ड दस पहुंची, जहां पर बाबा साबह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन


रैली के दौरान शहीदी चौक पर ध्यान चंद ने कहा कि न्यायालय ने जो फैसला किया है, वह पिछड़ी जाति वालों के लिए सही नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि आरक्षण हटता है तो इससे राज्य सरकार के कर्मचारियों में भेदभाव की भावना उत्पन्न होगी। ऐसे में आरक्षण को हटाया जाना असंवैधानिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि वे बाबा साहब के तीन मंत्रों के साथ इसका विरोध करेंगे। उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने कहा था कि शिक्षित रहें, संगठित रहें और संघर्ष करें। सोमराज मजोत्रा ने कहा कि निर्वाण दिवस पर एक बार फिर संघर्ष का रास्ता अपनाकर सरकार का विरोध करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed