फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Amarnath Yatra 2022: kathua administration welcomes Amarnath pilgrims in Lakhanpur gateway of jammu kashmir

Amarnath Yatra: गूंजने लगे बाबा बर्फानी के जयघोष, लखनपुर में अमरनाथ यात्रियों का भव्य स्वागत

Tue, 28 Jun 2022 01:48 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/कठुआ
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/कठुआ Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Tue, 28 Jun 2022 01:48 PM IST
सार

कठुआ जिला प्रशासन ने जम्मू-कश्मीर के प्रवेशद्वार लखनपुर में बाबा बर्फानी के भक्तों का भव्य स्वागत किया। भोले बाबा के जयकारों से प्रवेशद्वार लखनपुर सहित विभिन्न आधार शिविरों गूंज रहे हैं।

विज्ञापन
Amarnath Yatra 2022: kathua administration welcomes Amarnath pilgrims in Lakhanpur gateway of jammu kashmir
Amarnath Yatra 2022 - फोटो : अनिल कुमार

विस्तार

श्री अमरनाथ यात्रा के लिए कल यानी 29 जून को तड़के सुबह पहला जत्था जम्मू शहर के भगवती नगर आधार शिविर से रवाना होगा। मंगलवार को कठुआ जिला प्रशासन ने जम्मू-कश्मीर के प्रवेशद्वार लखनपुर में बाबा बर्फानी के भक्तों का भव्य स्वागत किया।

विज्ञापन


जिला उपायुक्त राहुल यादव, एसएसपी कठुआ आरसी कोतवाल, डीडीसी उपाध्यक्ष रघुनंदन सिंह बबलू ने तिलक और हार पहनाकर श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया। श्री अमरनाथ के भक्त देशभर से प्रदेश पहुंचना शुरू हो गए हैं। भोले बाबा के जयकारों से प्रवेशद्वार लखनपुर सहित विभिन्न आधार शिविरों में गूंज रहे हैं। जिला प्रशासन का कहना है कि इस बार लखनपुर में पहले से बेहतर इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन


लखनपुर में इस बार विभिन्न विभागों की ओर से अलग-अलग स्टॉल लगाए गए हैं। गर्मी से बचाव के लिए बड़ा पंडाल लगाया गया है। इसके साथ ही यहां पर भक्तों के खानपान और बैठने की व्यवस्था की गई है। प्रवेशद्वार पर सभी यात्रियों और उनके वाहनों की जानकारी दर्ज कर ही उन्हें जम्मू के लिए रवाना किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, जम्मू शहर में आज से यात्रियों के लिए तत्काल पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। रूट और तिथि के मुताबिक मंगलवार सुबह सात बजे से निर्धारित केंद्रों पर तत्काल पंजीकरण किया जा रहा है। जम्मू के आधार शिविर भगवती नगर से बम बम भोले के जयघोष के साथ बुधवार तड़के पहला जत्था रवाना होगा, जो गुरुवार को पारंपरिक पहलगाम और बालटाल मार्ग से पवित्र गुफा की ओर प्रस्थान करेगा। इस बार 11 अगस्त तक चलने वाली अमरनाथ यात्रा 43 दिन की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed