{"_id":"56feccbc4f1c1bbd48f00105","slug":"alert-on-bank-syren-start","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक का सायरन बजने से हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक का सायरन बजने से हड़कंप
ब्यूूराे/अमर उजाला, कठुअा
Updated Sat, 02 Apr 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
बैंक फुल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार रात साढ़े आठ बजे के लगभग एका एक कॉलेज मार्ग पर सायरन बजने की आवाज सुनकर लोग चौंक गए। यूनियन बैंक आफ इंडिया की कॉलेज मार्ग शाखा में बज रहा सायरन लगभग आधे घंटे तक लगातार बजता रहा। अफरा तफरी में लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद बैंक प्रबंधक भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
रात नौ बजे के लगभग बैंक का शटर खोला गया। इस बीच बैंक शाखा के बाहर लोगों का भी हुजूम लग गया। सिटी थाना प्रभारी मोहम्मद ईदरीस के साथ-साथ बैंक प्रबंधक अमीर चंद्रा ने भीतर जाकर जांच की। जिसके बाद सायरन को बंद कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि अचानक बैंक का सिक्योरिटी सायरन बजने लगा था, लेकिन जांच के बाद सब कुछ सामान्य पाया गया है।
विज्ञापन
जिसके बाद रात नौ बजकर पंद्रह मिनट पर जांच पूरी कर ली गई। आसपास के लोगों ने बताया कि अचानक सायरन बजने की आवाज सुनकर उन्हें बैंक में कोई अनहोनी का एहसास हुआ जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई थी।
विज्ञापन