{"_id":"623a0be377eb217d654b1508","slug":"agriculture-kathua-news-jmu2562043164","type":"story","status":"publish","title_hn":"उज्ज नहर में आज छोड़ा जाएगा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उज्ज नहर में आज छोड़ा जाएगा पानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हीरानगर। नहरों में पानी न होने के कारण खेतों की सिंचाई बाधित थी। इस बीच किसानों के लिए राहत भरी खबर है। बुधवार को उज्ज बैराज में पानी छोड़ दिया जाएगा। जिसके बाद किसान अपनी फसलों की सिंचाई कर सकेंगे।
यह जानकारी पंच एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक कुमार ने दी है। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले मढीन क्षेत्र के किसानों का एक शिष्टमंडल जिला उपायुक्त से मिला था। किसानों ने गुहार लगाई थी कि नहरों में पानी छोड़ा जाए, ताकि गेहूं की फसल की सिंचाई हो सके। उन्होंने कहा ज्यादातर इलाके खेतों की सिंचाई के लिए बारिश पर निर्भर हैं। बारिश न होने के कारण गेहूं की फसल कमजोर पड़ जाती है। समय रहते सिंचाई नहीं हुई तो फसल खराब हो जाएगी।
उन्होंने बताया कि जिला उपायुक्त ने उनकी समस्या को ध्यान पूर्वक सुना और आश्वासन दिया कि जल्द उज्ज नहर में पानी छुड़वाया जाएगा। मंगलवार को फोन पर उनसे संपर्क किया तो उन्होंने जानकारी दी कि बुधवार को उज्ज बैराज खोल दिया जाएगा। जिसके बाद नहर में पानी भर जाएगा। इसके लिए एसोसिएशन के अध्यक्ष ने जिला उपायुक्त का आभार व्यक्त किया है।