{"_id":"61390e838ebc3e5a67438b84","slug":"agriculture-kathua-news-jmu2432292192","type":"story","status":"publish","title_hn":"तारबंदी के आगे जमीन की निशानदेही के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तारबंदी के आगे जमीन की निशानदेही के निर्देश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हीरानगर। ब्लॉक दिवस पर लोगों की समस्याएं सुनने के बाद मंडलायुक्त राघव लंगर ने अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर बीएसएफ की मनियारी पोस्ट पर जाकर तारबंदी के आगे की जमीन का जायजा लिया। यहां अधिकारियों से विचार विमर्श करते हुए उन्होंने तारबंदी के आगे की जमीन पर खेती कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि जो लोग तारबंदी के आगे खेती करते हैं, उन्हें अधिक से अधिक सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जाए। एसडीएम को निर्देश देते हुए कहा कि जमीन की निशानदेही की जाए, ताकि किसानों की कितनी जमीन है और सरकारी कितनी इसका पता चल सके। इसी दौरान उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों से यह जानकारी भी ली कि यहां कौन सी फसल लगाई जा सकती है, जिससे किसानों को ज्यादा से ज्यादा फायदा हो।
पत्रकारों से बात करते हुए मंडलायुक्त ने कहा कि तारबंदी के आगे खेती को लेकर एक्शन प्लान तैयार किया जा रहा है। बीएसएफ के सहयोग से जहां खेती के लिए किसानों को प्रेरित करने के लिए कृषि और बागवानी विभाग के अधिकारियों को बुलाया गया है। पिछले साल भी यहां खेती की गई। अच्छी पैदावार हुई थी। किसान भी चाहते हैं कि इस जमीन को खेती के लिए इस्तेमाल किया जाए। एक्शन प्लान बनाया जा रहा है, जिससे निश्चित रूप से यहां खेती से किसानों को काफी फायदा होगा।