{"_id":"61b79a5d1b5905738d4ef38f","slug":"agitaion-kathua-news-jmu2497708132","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैंडपंप लगाने पहुंची मशीनरी को लोगों ने रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैंडपंप लगाने पहुंची मशीनरी को लोगों ने रोका
विज्ञापन
हैंडपंप को शिफ्ट किए जाने पर रोष जताते लोग। संवाद
- फोटो : KATHUA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसोहली। उपमंडल के पंचायत पलाख के वार्ड-चार में उस समय तनावपूर्ण स्थिति बन गई, जब हैंडपंप लगाने के लिए मशीनरी प्रेया इलाके में पहुंची। लोगों ने बताया कि वार्ड-4 में हैंडपंप स्वीकृत हुआ था, जिसे वार्ड-3 में लगाया जा रहा था। इसके चलते लोग भड़क गए। उन्होंने मशीनरी का रास्ता रोक लिया। उसे आगे नहीं जाने दिया गया।
जानकारी मिलने के बाद फरनाट इलाके के सरपंच प्रीतम सिंह और ग्रामीण विकास विभाग के बीडीओ शैलेंद्र पखरु मौके पर पहुंचे। यहां सरपंच लोगों को आश्वस्त नहीं कर पाए। बीडीओ ने वहां मौजूद अपने मोबाइल में वीडियो बना रहे लोगों को कैमरा बंद करने को कहा। इस पर लोगों ने मना कर दिया। कहा, जो बात होगी कैमरे के सामने होगी।
सथानीय निवासी अनंत राम, मस्त राम, वार्ड के सदस्य लंब सिंह, पूर्व सरपंच शेर सिंह, मकतूल सिंह, आशा देवी, सतया देवी, बिमला देवी, शकुंतला देवी, तृपता देवी आदि ने बताया कि वार्ड-4 के लिए हैंडपंप स्वीकृत हुआ जो दूसरे वार्ड में लगाया जा रहा है। लोगों के साथ नाइंसाफी है। उन्होंने बताया कि जलशक्ति विभाग द्वारा जो पाइप बिछाई गई है उसमें भी सप्ताह में केवल एक ही बार पानी आता है।
विज्ञापन
खबर लिखे जाने तक पंचायत के लोग मशीनरी की आगे डटे रहे। उन्होंने कहा कि अगर हैंडपंप लगेगा तो वार्ड-4 में ही लगेगा। इस संबंध में एडीसी को ज्ञापन भी सौंपा गया। सरपंच प्रीतम सिंह ने बताया कि वार्ड-3 में पानी की किल्लत इतनी ज्यादा है कि लोग रंजीत सागर झील से पानी लाते हैं। वहां हैंडपंप लगवाने के लिए मशीनरी मंगवाई गई थी, जिसे लोगों ने रोक लिया।
----------
इस संदर्भ में वार्ड के लोगों द्वारा उन्हें जानकारी दी गई है। ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारी को मौके पर भेजा गया। जो प्लान स्वीकृत किया गया है, उसमें जगह नहीं दर्शाई गई है। लोग जिस मोहल्ले में हैंडपंप लगाने की मांग कर रहे हैं वहां पहले भी कोशिश की गई थी, लेकिन पानी नहीं निकला था। पनागर में हैंडपंप लगाया जा रहा है। वार्ड-4 में हैंडपंप लगाने के लिए सर्वे कराकर कोशिश करेंगे।
-तिलक राज थापा, एडीसी