{"_id":"5f2ef43e8ebc3e3ca74d2aae","slug":"agitaion-kathua-news-jmu2161326116","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन की समस्या को लेकर वार्ड 14 के लोगों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन की समस्या को लेकर वार्ड 14 के लोगों का प्रदर्शन
राशन की समस्या को लेकर प्रदर्शन करते वार्ड 14 के निवासी
- फोटो : KATHUA
Link Copied
कठुआ। वार्ड 14 में राशन न मिलने के विरोध में स्थानीय लोगों ने खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं जनवितरण विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व करते हुए राष्ट्रीय जनता दल के जिलाध्यक्ष एसके भंडारी ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान केंद्र सरकार की ओर से गरीबों में राशन मुहैया करवाने की घोषणा की गई थी। लेकिन राशन वितरण में विभाग कोताही बरत रहा है। इसके चलते वार्ड 14 के निवासियों को राशन नहीं मिल पा रहा है। लोगों को परेशानी हो रही है। राशन वितरण में हो रही धांधली की जांच करवाने की भी मांग की। विभाग से मांग करते हुए कहा कि गरीबों को पूर्व की तरह 35 किलो आटा व 35 किलो चावल मुहैया करवाया जाए। प्रदर्शनकारियों में शामिल अन्य लोगों ने कहा उन्होंने इसकी शिकायत टीएसओ से भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।