{"_id":"67cdfd250547adbc3a0555c1","slug":"after-three-murder-anger-in-peoples-of-district-kathua-kathua-news-c-201-1-knt1008-118124-2025-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: तीन नागरिकों की हत्या को लेकर बिलावर से बनी तक लोगों में आक्रोश, कठुआ में भी प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: तीन नागरिकों की हत्या को लेकर बिलावर से बनी तक लोगों में आक्रोश, कठुआ में भी प्रदर्शन
विज्ञापन
बिलावर उपजिला अस्पताल के बाहर धरने पर बैठे प्रदर्शनकारियों को आश्वस्त करते डीआईजी शिव कुमार शर
कहीं पुतले फूंके, कहीं प्रदर्शन, ठप रहा परिवहन, बंद रही दुकानें
... पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंपे गए शव, कल होगा अंतिम संस्कार
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ/बिलावर/रामकोट। लोहाई मल्हार के मलाड इलाके में तीन नागरिकों की निर्मम हत्या मामले में बिलावर से लेकर बनी तक लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। जगह जगह जहां प्रदर्शन कर पुतले फूंके गए वहीं मल्हार थाने के प्रभारी को निलंबित करने और एसपी ऑपरेशन के तबादले की भी मांग रखी गई।
सुबह नौ बजे से लेकर शाम तक पहाड़ी इलाकों की लाइफलाइन पूरी तरह से ठप रही। उधर, दोपहर चार बजे तीनों मृतकों के शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए गए। एंबूलेंस के जरिए उन्हें ध्यौता और मढून की ओर रवाना किया गया। सोमवार को तीनों का अंतिम संस्कार किया जाएगा। रविवार को विभिन्न हिंदू संगठनों की ओर से आहूत बिलावर और बनी बंद का व्यापक असर देखने को मिला। जिला मुख्यालय पर जहां प्रदर्शन हुए वहीं सुबह बिलावर और बनी में लोगों ने दुकानें बंद करवाते हुए चौक चौराहों को भी ठप कर दिया। सुबह से भी वाहनाें के पहिए भी थमे रहे। बिलावर में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए मोबाइल इंटरनेट की स्पीड भी कम कर दी गई थी। उधर, भाजपा की ओर से विधानसभा में नेता विपक्ष सुनील शर्मा, जसरोटा विधायक राजीव जसरोटिया, बिलावर विधायक सतीश शर्मा, बसोहली विधायक ठाकुर दर्शन सिंह समेत हीरानगर विधायक एडवाेकेट विजय शर्मा भी बिलावर पहुंचे।
नेता विपक्ष सुनील शर्मा ने कहा कि लापता लोगों के शव बरामद हुए हैं। रविवार को सुबह से ही बिलावर बंद है। पूरा समाज दुख और शोक में है। प्रदर्शन के बाद लोगों की चिंता सामने आई है कि पिछले एक महीने में पांच छह मामले सामने आए हैं। जिसमें आम जनमानस में भय का वातावरण बना है। भविष्य में असुरक्षा की भावना बढ़ी है। उन्होंने कहा कि पार्टी , गृहमंत्री अमित शाह और केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह से बात कर बिलावर आए हैं। उनकी ओर से भरोसा दिलाया गया है। आने वाले दिनों में पहाड़ी जंगल के इलाकों में वीडीजी स्थापित किए जाएंगे। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप और स्पेशल टास्क फाेर्स की पोस्ट तैयार की जाएंगी। जांच तेजी से हो और नतीजे लोगाें के सामने आएं। परिजनों के सामने आए यह आश्वस्त किया गया है। उन्होंने बताया कि गृहमंत्री को वस्तुस्थिति से अवगत करवाया गया।
विज्ञापन
उन्होंने आश्वासन दिया है कि आतंकवाद को ध्वस्त कर सुरक्षित वातावरण बनाएंगे। पुलिस के खिलाफ लोगों के रोष पर उन्होंने कहा कि जहां ऐसे मामले होते हैं जो सामने वाली पुलिस फोर्स है उसके प्रति लोगाें की नाराजगी है। डीआईजी ने खुद आश्वासन दिया है जो सही मांग है उसे जल्द पूरा किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि आतंकवाद या किसी अन्य मामले पर कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। मेडिकल और पुलिस जांच चल रही है।
...............