फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   advise to solar tubwell

Kathua News: बिल ज्यादा आने पर सोलर ट्यूबवेल लगाने की दे दी सलाह

विज्ञापन
advise to solar tubwell
-ब्लॉक दिवस में उठा बॉर्डर पर से आ रहे नशे और चेक डैम का मुद्दा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

कठुआ। नई सरकार के गठन के बाद ब्लॉक दिवस की गतिविधियां जिले में एक बार फिर शुरू हो गई हैं। बुधवार को नगरी तहसील के खोख्याल में ब्लॉक दिवस का आयोजन किया गया। इसमें सीमा पार और पंजाब से नशे की तस्करी, अधूरे चेक डैम का मुद्दा छाया रहा। लाेगों ने जखबड़ में पशु चिकित्सालय की मांग भी उठाई।
जिला मुख्यालय से नगरी को जोड़ने वाली मुख्य सड़क के विस्तारीकरण को भी प्राथमिकता से उठाया गया। बैठक जिला विकास आयुक्त डॉ. राकेश मिन्हास और डीडीसी सदस्य संदीप मजोत्रा की अध्यक्षता में हुई। सरकारी हाई स्कूल खोखयाल में आयोजित ब्लॉक दिवस में स्थानीय मुद्दों पानी, बिजली के बढ़े हुए बिल पर भी लोगाें ने प्रशासन का ध्यान दिलाया। खोखयाल पंचायत के पूर्व सरपंच करण सिंह ने इलाके की जन समस्याओं को उठाते हुए बताया कि वर्ष 2007-08 में सिंचाई विभाग की ओर से किसानों की सुविधा के नाम पर चेक डैम के निर्माण का कार्य शुरू किया गया था। यह काम डेढ़ दशक से अधूरा है। साढ़े 12 करोड़ रुपये से बनने वाला चेक डैम 48 करोड़ खर्च किए जाने के बाद भी पूरा नहीं हो पाया।संबंधित विभाग लगभग तीन करोड़ रुपये की और मांग कर रहा है। जिला प्रशासन को इस पर ध्यान देना चाहिए। गांंव में पशु चिकित्सालय की सुविधा न होने के साथ-साथ ब्लॉक नगरी को जिला मुख्यालय से जोड़ने वाली प्रमुख सड़क के विस्तारीकरण का मुद्दा भी उठाया। बताया कि सड़क की खस्ताहाल के चलते उनके गांव और आसपास के 20 से 25 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।
विज्ञापन

पंचायत तरफ के पूर्व सरपंच रंधीर सिंह ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत पंचायत में कराए गए कार्यों की शेष राशि को जल्द रिलीज करने को कहा। बताया कि उनके इलाके में देशी शराब का धंधा बढ़ रहा है, इस पर काबू पाने की जरूरत है। वहीं, खोख्याल के ही सेवानिवृत्त सैनिक पवन सिंह ने पानी के पंपों के आ रहे ज्यादा बिलों का मुद्दा उठाया। सामाजिक कार्यकर्ता नरेश कुमार ने कहा कि पंजाब से हो रही नशा तस्करी को रोकने में पुलिस असफल रही है। इसे न रोका गया तो युवा बर्बाद हो जाएगा। किसान खिदमत सेंटर के अलावा एटीएम की व्यवस्था की मांग भी कई गई। जिला उपायुक्त राकेश मिन्हास समस्याएं सुनने के बाद कहा कि सड़क के विस्तारीकरण के लिए सीमा सड़क संगठन से बातचीत चल रही है। जल्द ही इसका निपटारा हो जाने की संभावना है। बिजली के बढ़ते बिलों को लेकर उन्होंने किसानों से कहा कि वे सोलर पंप लगाएं। नशे पर डॉ. मिन्हास कहा कि बिना जनता की भागीदारी के नशे को रोकना असंभव है। इसके लिए लोगों को ही पहल करनी होगी और सही समय पर सूचना पुलिस और जिला प्रसाशन तक पहुंचानी होगी। महिलाएं इसके लिए आगे आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

खनिज क्षेत्र कल्याण योजना में 40 लाख फंड देने की घोषणा
जिला उपायुक्त ने खनिज क्षेत्र कल्याण योजना के तहत उपलब्ध फंड से तहसील को 40 लाख फंड देने की घोषणा की। इस फंड से दो कमरे सरकारी स्कूल पंडोरी में बनेंगे, जबकि एक कमरा एनपीएस माजरा में बनाया जाएगा। इस मौके पर जिला विकास परिषद के सदस्य संदीप मजोत्रा ने पीएमजीएसवाई के तहत बनाई गई सड़कों को जोड़ने की बात कही। इस मौके पर जिला अधिकारियों के अलावा तहसीलदार नगरी अन्ना जम्बाल के साथ-साथ संबंधित विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed