{"_id":"68191cc082b867b4670955b3","slug":"admission-process-for-bachelor-of-technology-in-uiet-janglot-begins-last-date-is-11-may-kathua-news-c-201-1-knt1009-119874-2025-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: यूआईईटी जंगलोट में प्रौद्योगिकी स्नातक में दाखिला शुरू, 11 मई अंतिम तिथि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: यूआईईटी जंगलोट में प्रौद्योगिकी स्नातक में दाखिला शुरू, 11 मई अंतिम तिथि
Tue, 06 May 2025 01:47 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Tue, 06 May 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
इस बार प्रौद्योगिकी स्नातक के दो स्ट्रीम के लिए मांगे गए हैं आवेदन
कठुआ। यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (यूआईईटी) जंगलोट में प्रौद्योगिकी स्नातक के लिए दाखिला प्रक्रिया शुरू हो गई। यह दाखिले शैक्षणिक सत्र 2025-28 के लिए मांगे गए है, जिसकी अंतिम तिथि आगामी 11 मई को निर्धारित की गई है।
जानकारी के मुताबिक इस बार प्रौद्योगिकी स्नातक के दो स्ट्रीम के लिए आवेदन मांगे गए हैं। जिसमें कंप्यूटर विज्ञान और इंजीनियरिंग एंड सिविल इंजीनियरिंग शामिल हैं। प्रत्येक स्ट्रीम के लिए 60-60 सीटों को भरा जाएगा। प्रत्येक स्ट्रीम की सीटों को ऑनलाइन जेईई मेन्स-2025 के मेरिट के आधार पर भरा जाएगा। वहीं, विलंब शुल्क के 110 रुपये के साथ आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 18 मई को तय की गई है, जबकि चयनित उम्मीदवारों की सूची वेबसाइट Https://ulet kathuacampus.in/ पर 20 मई को जारी की जाएगी। वहीं, कॉलेज प्रशासन ने यह स्पष्ट किया है कि सामान्य विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा या 12वीं की मेरिट के आधार पर दाखिला पाने वाले विद्यार्थियों के लिए अलग से सूचना जारी की जाएगी। इच्छुक विद्यार्थियों को यूआईईटी में प्रवेश प्रक्रिया के संबंध में अधिक जानकारी वेबसाइट www.jammuuniversity.ac.in पर प्रवेश अधिसूचना 2025-26 पर विस्तार से उपलब्ध है। संवाद