फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Action will be taken if the occupation is not removed from the highway side till this morning

हाईवे किनारे से आज सुबह तक कब्जे नही हटे तो होगी कार्रवाई

विज्ञापन
Action will be taken if the occupation is not removed from the highway side till this morning
हीरानगर। हाईवे किनारे अतिक्रमणकारियों पर सख्ती दिखाते हुए नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ( एनएचएआई) ने रविवार को लाउडस्पीकर लगाकर अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

एनएचएआई की एक गाड़ी लाउडस्पीकर लगाकर कठुआ की ओर से जम्मू की तरफ जाते हुए छन्न अरोड़ियाँ, चड़वाल, दियाला चक, हीरानगर मोड़, गुड़ा मुंडियां, कूटा आदि इलाकों से गुजरी। इस दौरान उन्होंने चेतावनी दी कि हाईवे किनारे दुकानों के आगे जिन लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है सोमवार सुबह 10 बजे तक उसे हटाएं अन्यथा उन्हें तोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन

इस घोषणा के बाद कुछ अतिक्रमणकारी देर रात तक अपना सामान समेटने में लगे रहे। हालांकि कुछ दुकानदारों का यह कहना भी था कि इस कार्रवाई के लिए उन्हें थोड़ा और समय दिया जाना चाहिए था। क्योंकि शाम 7 बजे दुकानों को बंद करा दिया जाता है। इसके बाद दुकानों के बाहर लगे शेड खोलने का समय नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
सरकारी जमीन की नाप का काम जारी
दूसरी तरफ सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जे हटाने के लिए एसडीएम राकेश शर्मा की ओर से जारी किए गए आदेशों के बाद चड़वाल में घास चराई और गैर मुमकिन चोई की नपाई का काम रविवार को भी जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed