फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   action

बनी में वन संपदा की तस्करी करते पांच लोगों को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
action
बनी में वन विभाग की ओर से वन संपदा के साथ पकड़े गए तस्कर। - फोटो : KATHUA
कठुआ। वन विभाग के बनी रेंज की टीम ने वन संपदा की तस्करी के बड़े प्रयास को विफल किया है। जम्मू-कश्मीर के बनी क्षेत्र लाई गई इस वन संपदा को तस्कर हिमाचल के चंबा जिले में ले जाने की फिराक में थे। मामले में पैडलर के रूप में काम कर रहे पांच लोगों को वन विभाग की टीम ने गिरफ्तार करने के बाद मुचलके पर छोड़ दिया है। इनसे पूछताछ में बनी के भंडार निवासी एक तस्कर का नाम सामने आया है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए में वन और पुलिस की टीमें जुट गई हैं।
विज्ञापन

डीएफओ बनी रविंद्र सिंह के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए बनी रेंज अधिकारी नरेंद्र वर्मा ने टीम सहित संदरूण इलाके में दबिश दी। अधिकारी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि वन संपदा की तस्करी का प्रयास कर उसे हिमाचल ले जाने की कोशिश की जा रही है। टीम हरकत में आई और 17 खच्चरों पर लदी, 341 किलो च्यू (रोडो डेंड्रॉन) और 459 किलो बारियां जब्त की गई हैं। टीम ने इन्हें लेकर जा रहे पांच लोगों को भी हिरासत में लिया था, जिनसे पूछताछ की गई है। इस संबंध में भारतीय वन संपद 1927 की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

सरबत बनाने और आयुर्वेदिक दवाइयों में प्रयोग होती है यह वनसपति
रेंज अधिकारी नरेंद्र वर्मा ने बताया कि इस वन संपदा का बाकायदा वार्षिक टेंडर किया जाता है। लेकिन इस साल टेंडर नहीं हुआ था। टेंडर हासिल करने वाले ठेकेदार ही इसे लोगों से एकत्रित करवाते हैं। इस मामले में सामने आया है कि लोगों की ओर से एकत्रित इस वन संपदा को स्थानीय व्यक्ति की ओर से हिमाचल में तस्करी किया जा रहा था। बताया कि च्यू का इस्तेमाल शरबत से लेकर आयुवेदिक दवाओं तो बारियों का इस्तेमाल भी आयुर्वेदिक दवाओं के लिए किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed