{"_id":"610303de8ebc3e583d633c73","slug":"accident-kathua-news-jmu2405060134","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिनी बस पलटने से 10 यात्री घायल, 3 जीएमसी रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिनी बस पलटने से 10 यात्री घायल, 3 जीएमसी रेफर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हीरानगर। कंडी क्षेत्र के बदौली गांव में अनियंत्रित होकर मिनी बस पलटने से 10 यात्री घायल हो गए। इनमें से गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को जीएमसी कठुआ रेफर कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार मिनी बस नंबर जेके 21- 3780 कूटा की तरफ आ रही थी। इस दौरान अचानक चालक नियंत्रण खो बैठा और बस पलट गई। स्थानीय लोगों ने घायलों को बस से निकालकर निजी वाहनों की मदद से उपजिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को जीएमसी कठुआ रेफर कर दिया। इनकी पहचान संध्या देवी, बबीता देवी और दर्शना देवी तीनों निवासी बदौली के रूप में हुई है।
अन्य घायलों की पहचान सन्नी कुमार, शक्ति देवी, कमला देवी, शोभा कुमारी, काजल देवी, गोविंद सिंह तथा मोहम्मद शरीफ सभी निवासी बदौली के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।