फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   accident in kathua

Kathua News: जिले में तीन जगह सड़क हादसे, तीन लोग घायल

विज्ञापन
accident in kathua
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ। जिले में रविवार को तीन सड़क हादसों में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को जीएमसी कठुआ में भर्ती करवाया गया है। नगरी में 25 वर्षीय लवली कुमार पुत्र कमलेश कुमार निवासी वार्ड 10 नगरी स्कूटी पर जाते समय गाय से टकरा गया। उनके सिर, चेहरे सहित अन्य जगह चोटें आई हैं। उसे नगरी उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसी कठुआ भेजा गया। दूसरी घटना में कठुआ के जराई चौक के पास आईआपी बटालियन के हेड कांस्टेबल जरनैल सिंह निवासी खोख्याल घायल हो गए। उनके मोटरसाइकिल को लोड कैरियर ने टक्कर मार दी। उनके दाहिने कंधे और शरीर को गंभीर चोटें आई हैं।


तीसरे हादसे में ठनून के पास साधु सिंह पुत्र मिल्खा सिंह निवासी बगियाल को सड़क पार करते अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दी। उनके दोनों पैरों पर गहरी चोटें आई हैं। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। तीनों मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed