फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   accident, 3 injured

Kathua News: दो सड़क हादसों में तीन लोग घायल, सभी जीएमसी में उपचाराधीन

विज्ञापन
accident, 3 injured
-शुक्रवार देर रात लखनपुर और कठुआ के हटली मोड़ पर हुए हदसे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। जिले में चौबीस घंटे में हुई दो सड़क दुर्घटनाओं मेें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जीएमसी कठुआ में भर्ती करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पहला मामला शुक्रवार देर रात लखनपुर क्षेत्र का है। मोटरसाइकिल सवार दो लोग अज्ञात तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को लोगों की मदद से जीएमसी कठुआ में पहुंचाया। जहां उनका उपचार जारी है। घायलों की पहचान 42 वर्षीय गुरपरीत सिंह पुत्र प्रकाश सिंह निवासी लुधियाना और हरविंद्र सिंह पुत्र किरपाल सिंह निवासी नारियां नौशेरा (राजोरी) के रूप में हुई है। अन्य हादसा शुक्रवार देर रात कठुआ शहर के हटली मोड़ पर हुआ। यहां एक राहगीर को तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल की पहचान सुखराज पुत्र रामनाथ निवासी उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। सुखराज मौजूदा समय में हटली मोड़ के पास वार्ड 13 में रह रहा है। डॉक्टरों ने तीनों घायलों की हालत स्थिर बताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed