फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Aam Aadmi Party demonstrated against inflation

महंगाई के विरोध में आम आदमी पार्टी ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
Aam Aadmi Party demonstrated against inflation
बढ़ती महंगाई के कारण केंद्र सरकार के खिलाफ कठुआ में प्रदर्शन करते आप कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : KATHUA
कठुआ। लगातार बढ़ रही महंगाई के विरोध में आम आदमी पार्टी की ओर से शहर के वार्ड 14 में प्रदर्शन किया गया। इस दौरान प्रदर्शन में शामिल लोगों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए महंगाई पर लगाम लगाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे पार्टी नेता एसके भंडारी ने कहा कि पेट्रोल और डीजल के दाम आसमान छूने लगे है। वहीं लोगों के घरों में इस्तेमाल होने वाली रसोई गैस के दामों पर भी कोई अंकुश नही दिखाई दे रहा है। आज पेट्रोल की कीमत सौ रुपये के पार हो गई है। वहीं दैनिक उपयोग की वस्तुओं के दामों पर भी कोई नियंत्रण नही दिखाई दे रहा है। सरकार लोगों को राहत देने के नाम पर चावल और गेहूं तो वितरित कर रही है, लेकिन दालें, सब्जियां और खाद्य तेल आम आदमी की पहुंच से दूर होती जा रही हैं। रसोई गैस की कीमतों का ऐसा हाल है कि जिस सिलिंडर को सरकार ने गरीब परिवारों को राहत देने के नाम पर दिए थे वह लोगों के घरों में खाली पड़े है। ऐसे हालात में लोगों का दो वक्त का निवाला भी मुश्किल हो गया है। वहीं प्रदर्शन में शामिल गीता देवी ने कहा कि कोरोना की महामारी के बाद लोगों का आय के साधन कम हुए हैं। जबकि महंगाई दो गुना हो गई है। ऐसे में घर की रसोई खाली हो रही है। लगता है कि सरकार गरीबी नहीं गरीबों को ही मिटाने पर तुली है। इस मौके पर आप कार्यकर्ता दर्शन कुमार ने कहा कि महंगाई को लेकर सरकार का अगर यही रवैया रहा तो उसे इसकी बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी। क्योंकि देश की बड़ी आबादी को अब महंगाई के चलते पेट भरने में मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अभी वक्त है सरकार गरीब आदमी के दैनिक प्रयोग की वस्तुओं के साथ पेट्रोल-डीजल के दामों को नियंत्रित करे। अन्यथा आने वाले दिनों में उसे लोगों के रोष का सामना हर मंच पर करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed