{"_id":"6a3448905826464bfa09cbf9","slug":"a-mock-drill-will-be-held-on-25th-at-lakhanpur-gate-in-preparation-for-the-shri-amarnath-yatra-kathua-news-c-201-1-knt1009-133277-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: प्रवेशद्वार लखनपुर में श्री अमरनाथ यात्रा की तैयारियों को लेकर 25 को होगी मॉक ड्रिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: प्रवेशद्वार लखनपुर में श्री अमरनाथ यात्रा की तैयारियों को लेकर 25 को होगी मॉक ड्रिल
विज्ञापन
उपायुक्त ने लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा करने के दिए निर्देश, व्यवस्थाओं की समीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। तीन जुलाई से शुरू हो रही श्री अमरनाथ यात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। यात्रा के सुचारु संचालन, यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 25 जून को लखनपुर स्थित यात्री सुविधा केंद्र में मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी।
विभिन्न विभागों की तैयारियों, आपसी समन्वय और आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की क्षमता का परीक्षण किया जाएगा। यह जानकारी उपायुक्त राजेश शर्मा और एसएसपी मोहिता शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में दी गई। बैठक में लखनपुर यात्री सुविधा केंद्र पर चल रहे विकास एवं सुविधा संबंधी कार्यों की प्रगति का जायजा लिया गया।
बैठक में लखनपुर स्थित यात्री सुविधा केंद्र पर विभिन्न कार्यान्वयन एजेंसियों की ओर से किए जा रहे कार्यों की प्रगति का विस्तार से आकलन किया गया। उपायुक्त ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि सभी लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा किया जाए ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उपायुक्त ने बैरिकेडिंग, सड़कों के ब्लैकटॉप कार्य, खरपतवार हटाने सहित अन्य आधारभूत सुविधाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
बैठक में यात्रियों की सुविधा के लिए आरएफआईडी एवं ई-केवाईसी काउंटर स्थापित करने, 10 बिस्तरों वाले स्वास्थ्य केंद्र, पेयजल व्यवस्था, शौचालय इकाइयों तथा अन्य बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता की भी समीक्षा की गई। इसके अलावा, यात्रा अवधि के दौरान किसी भी आपातस्थिति से निपटने के लिए तैयार की गई आकस्मिक योजना (कंटीजेंसी प्लान) और पूर्ण सुविधाओं से युक्त ठहराव केंद्रों की तैयारियों पर भी चर्चा की गई।
उपायुक्त ने सभी विभागों को पर्याप्त मानव संसाधन, उपकरण और आपसी समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले से होकर गुजरने वाले यात्रियों के आवागमन तथा जम्मू बेस कैंप की ओर जाने वाले यात्रा वाहनों की सुचारू आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए अपनाई जाने वाली व्यवस्थाओं और प्रोटोकॉल पर भी विचार-विमर्श किया। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त महिमा मदान, आईएएस प्रोबेशनर निधि, मुख्य योजना अधिकारी रंजीत ठाकुर, एसडीएम हीरानगर फुलैल सिंह सहित नागरिक एवं पुलिस प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।