फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   A meeting was held regarding the registration of e-labor

ई श्रम के पंजीकरण को लेकर किया गया बैठक

विज्ञापन
A meeting was held regarding the registration of e-labor
बसोहली। शनिवार को एडीसी कार्यालय बसोहली में ई श्रम के संबंध में एक बैठक का आयोजन किया गया। अध्यक्षता एडीसी बसोहली तिलकराज थापा ने की। इस दौरान एडीसी बसोहली ने ब्लॉक और पंचायत स्तर पर ई श्रम से संबंधित कार्य योजना शुरू करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एडीसी बसोहली तिलक राज थापा ने बताया कि सरकार सभी असंगठित कामगारों के लिए डेटाबेस तैयार कर रही है। प्रत्येक व्यक्ति कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से या ई श्रम पोर्टल पर जाकर अपना पंजीकरण खुद भी कर सकता है। पंजीकरण करवाने के लिए मोबाइल नंबर आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए। इसके अलावा बैंक खाता, आईएफसी कोड, आधार कार्ड आदि दस्तावेज होना जरूरी है। ई श्रम रजिस्ट्रेशन के बाद जब व्यक्ति का कार्ड बन जाता है, तब उसे सरकारी सुविधाओं का लाभ मिलेगा। इस अवसर पर सहायक श्रम आयुक्त कठुआ बृजनेश कुमारी, पुष्कर शर्मा और अन्य ने भी उपस्थित पंचायत प्रतिनिधियों को इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जो टैक्स भरने वाले लोग और पीएफ, ईपीएफओ, एनपीएस, ईएसआई का लाभ लेने वाले लोगों का ई श्रम कार्ड नहीं बनेगा। अन्य सभी लोग जिनकी आयु 16 से 59 वर्ष की है वह लोग सीएससी केंद्र मे जाकर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं और वहां से अपना कार्ड भी प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed