फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   A grand tricolor rally was organized in Bani, public representatives and officials were present

Kathua News: बनी में भव्य तिरंगा रैली का आयोजन, जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूद

Fri, 15 Aug 2025 01:37 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Fri, 15 Aug 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
A grand tricolor rally was organized in Bani, public representatives and officials were present
बनी। बनी में प्रशासन की ओर से भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, स्कूली छात्र-छात्राएं और स्थानीय लोग शामिल हुए। रैली में बनी के विधायक डॉ. रामेश्वर सिंह, एसडीएम बनी संदीप कुमार शर्मा, तहसीलदार बनी प्रद्युमन अत्री, गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल बनी के प्रधानाचार्य मनोज कुमार आनंद और डीडीसी बनी रीता ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन


यह तिरंगा रैली गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल बनी से आरंभ होकर मुख्य बाजार से होते हुए पुनः स्कूल में संपन्न हुई। इस दौरान स्कूली बच्चों ने देशभक्ति के गीत और नारों से माहौल को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।
विज्ञापन


विधायक डॉ. रामेश्वर सिंह ने कहा कि तिरंगा हमारे देश की आन, बान और शान है। स्वतंत्रता संग्राम में लाखों वीरों ने इसकी रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर किए। आज हमें संकल्प लेना होगा कि हम देश की एकता, अखंडता और समृद्धि के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे। एसडीएम बनी संदीप कुमार शर्मा ने कहा कि तिरंगा रैली न केवल स्वतंत्रता दिवस के महत्व को याद दिलाती है, बल्कि यह हमें देशभक्ति की भावना को आने वाली पीढ़ी तक पहुंचाने का अवसर भी देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed