फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   सभी आरोपी स्थानीय निकले

सभी आरोपी स्थानीय निकले

Thu, 31 Jul 2014 05:31 AM IST
Kathua
Kathua Updated Thu, 31 Jul 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
बसोहली। पशु हत्या मामले के तीन आरोपियों सहित पुलिस ने कुल चार लोगाें को हिरासत में लिया है। पशु हत्या के आरोप में पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मास्टर सलीम, मंजूर अहमद दोनों निवासी जानू और शम्सदीन उर्फ पुट्टू खान निवासी पूंड को नामजद किया है। वहीं इससे पहले पुलिस ने पत्थरबाजी करने के आरोप में कमर दीन को भी हिरासत में लिया था।
विज्ञापन

एहतियातन दिया स्कूल बंद रखने का आदेश
कठुआ। पशु हत्या मामले पर तनावपूर्ण स्थिति का असर तीसरे दिन भी हावी रहा। बंद और चक्का जाम का असर हालांकि बसोहली और सटे इलाकों तक सीमित रहा लेकिन एहतियात के तौर पर प्रशासन ने जिला मुख्यालय व सटे इलाकों में भी निगरानी कड़ी रखी। बुधवार की सुबह जिला उपायुक्त डा. शाहिद इकबाल ने आदेश जारी कर सीबीएसई बोर्ड के तहत चल रहे स्कूलों को बंद रखने की हिदायत जारी कर दी। इनमें निजी और सरकारी दोनों श्रेणी के स्कूल प्रशासन तक सूचना दी गई है। जिला उपायुक्त ने बताया कि राज्य शिक्षा बोर्ड के स्कूलों में छुट्टियां हैं। एहतियात के तौर पर सीबीएसई बोर्ड के स्कूलों को एक दिन के लिए बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि यह आदेश बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed