फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   बाढ़ नियंत्रण के लिए जरूरत का भी धन नहीं

बाढ़ नियंत्रण के लिए जरूरत का भी धन नहीं

Sun, 22 Jun 2014 05:32 AM IST
Kathua
Kathua Updated Sun, 22 Jun 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
कठुआ। मौसम विभाग के अनुसार मानसून कम होगा और इस बार मानसून राज्य में जुलाई के पहले हफ्ते तक ही आएगा। बाढ़ नियंत्रण विभाग की तैयारी लेकिन अभी तक शून्य ही है। बाढ़ नियंत्रण पर चर्चा के अतिरिक्त जमीनी स्तर पर किसी योजना को अमल में नहीं लाया गया है। इससे भी बढ़कर विभाग के पास बाढ़ नियंत्रण के लिए जरूरत की भी धनराशि नहीं है।
विज्ञापन

हर साल विभाग को बाढ़ नियंत्रण के लिए चार से पांच लाख रूपए की आवश्यकता पड़ती है। विभाग को पिछले साल भी धन नहीं मिल पाया था जिसके कारण बचे हुए और खराब सामान से ही विभाग ने काम चलाया था लेकिन सरकार की ओर से धन न मिलने से बाढ़ ने जो नुकसान किया वह इस बार दो गुनी राशि से पूरा हो सकेगा। विभाग को इस साल की धनराशि ही नहीं मिली है तो दो सालों के नुकसान को कैसे पूरा किया जाएगा। ऐसे में इस बार भी बाढ़ से नुकसान तय है। गौरतलब है कि पिछले कुछ सालों से उज्ज और नाज नालों में भारी बाढ़ के कारण नुकसान हो चुका है। यहां तक कि चंग क्षेत्र में बनाया गया बांध भी बह गया था जिसे अब तक पूरा नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन

कितने धन की है आवश्यकता
अगर विभागीय आंकड़ों की बात करें तो विभाग को इस वर्ष 12 लाख रुपये की आवश्यकता तो पिछले तीन साल के नुुकसान को पूरा करने के लिए है। इसमें भी मुआवजे की राशि शामिल नहीं है। केवल विभागीय सामान को हुए नुकसान की भरपाई के लिए ही इस धन की जरूरत है लेकिन केवल इस वर्ष के लिए विभाग को पांच लाख रुपये की आवश्यकता है जिससे करेट और अन्य आवश्यक सामान की खरीद की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलों को सबसे अधिक खतरा
राष्ट्रीय राजमार्ग और विभिन्न गांवों को जाने वाले रास्तों पर बने पुलों को बाढ़ के कारण सबसे अधिक खतरा होता है। पिछले साल उज्ज में बाढ़ के कारण वाहनों को पुल के दोनों ओर बाढ़ कम होने तक रोकना पड़ा था। वहीं शेरपुर गांव के पुल के बेस में बने करेट बह गए थे। ऐसे में इस बार करेट डालने के लिए राशि नहीं मिल पाई है। जिसके कारण पुलों का बेस बनाए रखना बड़ी चुनौती बन चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed