{"_id":"28-46932","slug":"Kathua-46932-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"जैट पुल के पास बस के पहिये खुले, यात्रियों में अफरा-तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जैट पुल के पास बस के पहिये खुले, यात्रियों में अफरा-तफरी
Kathua
Updated Thu, 24 Apr 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ/बसोहली। सवारियों से भरी एक बस के पहिये खुल जाने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। राहत की बात यह रही कि बस की रफ्तार कम थी, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। हालांकि कठुआ-बसोहली मार्ग अवरूद्ध हो गया। सुबह से ठप हुआ मार्ग देर शाम तक नहीं खुल पाया था। इसकी वजह से वाहनों की आवाजाही वैकल्पिक मार्ग से करनी पड़ी।
जानकारी के अनुसार बसोहली से कठुआ की तरफ आ रही बस जैट पुल के नजदीक पहुंचते ही जोरदार आवाज के साथ रुक गई। बताया जाता है कि सड़क पर गड्ढों की वजह से बस (जेके02बी-2630) के पिछले पहिये का एक्सेल टूट गया। जोरदार झटके के साथ बीच सड़क पर रुकी बस में सवार यात्रियों के होश उड़ गए। इस बीच बसोहली-कठुआ मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए ठप हो गया। दोनों तरफ से आ रहे वाहनों को नगरोटा फरनाट वाया घगरोट से आवाजाही करनी पड़ी। देर शाम तक सड़क को यातायात के लिए नहीं खोला जा सका था।