{"_id":"28-32511","slug":"Kathua-32511-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"बल्ली स्कूल के बच्चे पानी को तरसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बल्ली स्कूल के बच्चे पानी को तरसे
Kathua
Updated Thu, 02 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ स्कूलों तक नहीं पहुंच पा रहा है। गांव बल्ली ताई मिडिल स्कूल के बच्चों को पानी के लिए स्कूल से दूर या फिर किसी के घर से पानी मांग कर गुजारा करना पड़ रहा है। पहले पेयजल विभाग द्वारा पानी की टंकी भेजकर स्कूल में पानी की सप्लाई की जाती थी, लेकिन पिछले ग्यारह महीनों से वहां भी पानी की किल्लत है।स्थानीय नायब सरपंच अजगर अली, ग्रामीण नेक मुहम्मद, अनवर बेगम, कुर्बान, मोहम्मद अहमद ने बताया कि स्कूल जिला सचिवालय से मात्र पांच किलोमीटर दूर है। पानी की समस्या से पेयजल विभाग को अवगत करवाया गया, लेकिन विभाग ने सड़क संपर्क न होने के कारण पानी की टंकी भेजने से इंकार कर दिया है।
वहीं गांव के लिए भी महीने में एक बार ही पानी की सप्लाई को सुनिश्चित किया गया है। ऐसे में स्कूली बच्चों को गर्मी के मौसम में पानी के लिए तरसना पड़ेगा। स्कूल के शिक्षकों ने बताया कि बच्चों को घर से ही पानी साथ लाने को कहा गया है। यह अस्थाई समाधान है। उन्होंने कहा कि पानी की समस्या को हल करने के लिए विभाग को कहा गया, लेकिन वर्तमान में दिक्कत ज्यों की त्यों बनी हुई है।