{"_id":"28-24622","slug":"Kathua-24622-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवमी पर सभी मंदिरों में गूंजे मां के जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवमी पर सभी मंदिरों में गूंजे मां के जयकारे
Kathua
Updated Wed, 24 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। जिले के मंदिरों में नवमी पर श्रद्धालुओं का दर्शनों के लिए तांता लगा रहा। नवरात्र के मद्देनजर सजाए गए मंदिरों को आकर्षक रूप से सजाया गया। शहर के माता आशापूर्णी जी मंदिर, जसरोटा स्थित महाकाली मंदिर, नगरी स्थित मां बाला सुंदरी मंदिर, महाकालेश्वर मंदिर में भक्तों का दर्शनों के लिए तांता लगा रहा।
माता आशापूर्णी जी लंगर कमेटी के मां दुर्गा महोत्सव पंडाल, प्रजापिता ब्रहम कुमारी इश्वरीय विश्विद्यालय के नवदुर्गा महोत्सव, बाहरी राज्यों से आए श्रमिकों द्वारा सजाए गए मां दुर्गा पंडाल में भी भक्त स्तुति में लीन रहे। अंत में साख का विसर्जन किया गया। शहर के मध्य बाजार स्थित माता आशापूर्णी जी मंदिर की कतारें दूर तक देखी गई। मंदिरों में शाम तक श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। मां वैष्णो मंदिर कठुआ में भी भक्त दर्शनों के लिए उमड़े।