{"_id":"5c7055c6bdec220a742dba2a","slug":"91550865862-kathua-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान के खिलाफ फूटा गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तान के खिलाफ फूटा गुस्सा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ/महानपुर। पुलवामा हमले के बाद लोगों का पाकिस्तान के खिलाफ आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। आतंक के पनाहगार पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के लिए राजबाग में नेशनल हाईवे पर लोगों ने प्रदर्शन किया। व्यापार मंडल अध्यक्ष अमरजीत सिंह के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन के दौरान गुज्जर समुदाय के लोगों ने भी पुलवामा में शहीद हुए जवानों का बदला पाकिस्तान से लेने की मांग की है। एक स्वर में उन्होंने कहा कि जो इंसानियत का दुश्मन है वह मजहब का भी दुश्मन है।
प्रदर्शनकारियों में शामिल नायब सरपंच रिकव कोहली, परविंद्र सिंह, चरणप्रीत सिंह, राकेश कुमार केशी, आल इंडिया गुज्जर परिषद के राज्य अध्यक्ष शेर अली आदि ने कहा कि पाकिस्तान को सबक सिखाने का यही सही समय है। बातचीत से हल निकालते अब अर्सा हो चला है। हर बार मौका देने पर पाकिस्तान ने विश्वासघात किया है। घाटी में आतंकवाद को बढ़ावा देने के साथ ही युुवाओं को गुमराह किया जा रहा है। देश के खिलाफ युवा पीढ़ी को बरगला कर देश की सुरक्षा को भी खतरा बढ़ाया गया है। सरकार को चाहिए कि आतंकियों के मददगारों को भी मौत के घाट उतार दिया जाए। जो देश के नहीं हैं उन्हें यहां पालने की जरूरत ही नहीं है। अलगाव वादियों की सुरक्षा हटाने के बड़े फैसले के बाद सरकार को चाहिए कि इन्हें जेलों में बंद कर दिया जाए। उन्होने रोष प्रकट करते हुए कहा कि देश आतंक के चलते आए दिन अपने वीर जवानों की शहादत को देख रहा है। लेकिन अब और सहन नहीं होता है। पाकिस्तान पर हमला कर उसे कड़ा सबक दिया जाना चाहिए।
पुलवामा के शहीदों की याद में निकाला कैंडल मार्च
आतंकी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ जवानों को दी श्रद्धांजलि
अमर उजाला ब्यूरो
हीरानगर। हीरानगर के किशनपुर कंडी में लोगों ने शुक्रवार देर शाम कैंडल मार्च निकालकर पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद सीआरपीएफ के जवानों की याद में कैंडल मार्च निकाल कर उनको श्रद्धांजलि दी। इसी दौरान लोगों ने केंद्र सरकार से यह मांग भी की कि पाकिस्तान पर कड़ी कार्रवाई की जाए। मार्च का नेतृत्व युवा कांग्रेस के नेता दलवीर सिंह सेठी ने किया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा पाकिस्तान एक बार फिर अपनी नापाक हरकत से दुनिया भर में बेनकाब हुआ है। कहावत है कि लातों के भूत बातों से नहीं मानते। पाकिस्तान भी इसी तरह की कार्रवाई के काबिल है। आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को पूरा देश नम आंखों से श्रद्धांजलि दे रहा है। देश इसका इंतजार भी कर रहा है कि कब केंद्र की मोदी सरकार पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देगी। केंद्र सरकार और मीडिया पानी बंद कर और टमाटर महंगा कर पाकिस्तान को जवाब देने की जो बातें कर रहा है सरासर में बुनियादी है। देश की जनता को गुमराह करने की कोशिश की जा रही है। पाकिस्तान को जब तक सीधे तौर पर कोई जवाब नहीं दिया जाता तब तक न तो शहीदों की आत्मा को शांति मिलेगी और न ही आम हिंदुस्तानी को। किशनपुर से छन्न अरोडियां तक निकले गये इस कैंडल मार्च में बच्चे महिलाएं और बुजुर्ग शामिल रहे।