फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   84th Raising Day of CRPF celebrated

सीआरपीएफ का 84वां स्थापना दिवस मनाया गया

विज्ञापन
84th Raising Day of CRPF celebrated
84वें स्थापना दिवस पर जवानों को मिठाई देकर बधाई देते कमांडेंट प्रह्लाद पासवान। - संवाद। - फोटो : KATHUA
हीरानगर। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 121 बटालियन के मुख्यालय में बुधवार को 84वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। अधिकारियों ने जवानों को मिठाई देकर इसकी बधाई दी। वर्ष 2015 में आतंकी हमले के दौरान राजबाग पुलिस थाने में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि देने के बाद कार्यक्रम शुरू किया गया। यहां विशेष तौर पर उपस्थित कमांडर प्रह्लाद पासवान ने बटालियन का ध्वज फहराया।
विज्ञापन

अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि एक बटालियन से शुरू हुई सीआरपीएफ के कारनामे को देखते सरकारों को समय-समय पर इसका विस्तार करना पड़ा। इसके गौरवशाली इतिहास की बदौलत आज देश में 248 के करीब बटालियन हैं। हमारे जवानों ने देश के खातिर कई कुर्बानियां दीं, उन्हीं की बदौलत आज हम इस मुकाम पर हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सीआरपीएफ हर स्थिति से निपटने में सक्षम है। हमारे जवानों ने कश्मीर में आतंकवादियों की कमर तोड़ दी है और नक्सलियों से भी हमारे जवान अच्छे से निपटते हैं। यही नहीं सीआरपीएफ ने देश के कई इलाकों में शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव कराने में भी अहम भूमिका निभाई है। आगे उन्होंने कहा कि हमारा यह सौभाग्य है कि हम सीआरपीएफ में रहकर देश की सेवा कर रहे हैं और इसी तरह से भविष्य में पूरी निष्ठा के साथ डटे रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. लतीफ खान, द्वितीय कमान अधिकारी संजय त्रिपाठी, द्वितीय कमान अधिकारी मदन मोहन, द्वितीय कमान अधिकारी नीलम सारंगल, उप कमांडेंट महेश कुमार यादव, उप कमांडेंट मंजू थापा आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed